Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: 11 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या पर सत्ता-विपक्ष दोनों की चुप्पी, गिरफ्तारी अब तक नहीं

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , Date: 24/03/2026 10:37:33 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Fulchand Malviya ,
  • Date:
  • 24/03/2026 10:37:33 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: 11 वर्षीय मासूम लक्ष्मी पासवान हत्याकांड में सत्ता और विपक्ष का शर्मनाक मौन FIR में नामजद आरोपियों की अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी; भाजपा सरकार की प्रशासनिक विफलता और अखिलेश यादव की चुप्पी पर उठे गं

विस्तार

मध्य प्रदेश: 11 वर्षीय मासूम लक्ष्मी पासवान हत्याकांड में सत्ता और विपक्ष का शर्मनाक मौन FIR में नामजद आरोपियों की अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी; भाजपा सरकार की प्रशासनिक विफलता और अखिलेश यादव की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में मानवता को शर्मसार करने वाली एक जघन्य वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है यहाँ PDA समाज की एक 11 वर्षीय मासूम बेटी, लक्ष्मी पासवान  की दुकान के अंदर घुसकर दुष्कर्म के बाद गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गई इस हृदयविदारक घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी शासन-प्रशासन और राजनीतिक दलों का रवैया अत्यंत संवेदनहीन बना हुआ है

प्रशासनि  विफलता और भाजपा सरकार पर तीखे सवाल परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर (FIR) में आरोपियों के नाम स्पष्ट रूप से सामने आने के बावजूद, भाजपा सरकार और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने अब तक दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की हैआरोपियों का अब तक गिरफ्तार न होना मुख्यमंत्री की कानून-व्यवस्था के दावों की पूरी तरह से विफलता को दर्शाता है पीड़ित परिवार आज भी न्याय की उम्मीद में दर-दर भटकने को मजबूर है आखिर प्रदेश में बेटियां कब तक यूँ ही असुरक्षित रहेंगी समाजवादी पार्टी और विपक्ष की रहस्यमयी चुप्प। 


हैरानी की बात यह है कि खुद को पिछड़ों और दलितों का मसीहा बताने वाली समाजवादी पार्टी और उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस गंभीर मामले पर पूरी तरह खामोश नजर आ रहे हैं सपा के प्रतिनिधि परिवार से मिले जरूर, लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा इस जघन्य अपराध पर कोई कड़ा रुख न अपनाना और चुप्पी साधे रखना, पीड़ित परिवार के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है सत्ता और विपक्ष, दोनों का यह 'मौन' जनता के बीच भारी आक्रोश पैदा कर रहा है।