-
☰
राजस्थान: बानसूर में गैस सप्लाई ठप, 15 दिन से उपभोक्ता परेशान
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कस्बे में एलपीजी गैस की सप्लाई नहीं होने से घरेलू उपभोक्ता दिनभर परेशान रहे। उपभोक्ता गोविंद कौशिक, ममता देवी, महेश कुमार ने बताया कि पिछले 15 दिनों से एलपीजी गैस की सप्लाई नहीं हो रही है
विस्तार
राजस्थान: कस्बे में एलपीजी गैस की सप्लाई नहीं होने से घरेलू उपभोक्ता दिनभर परेशान रहे। उपभोक्ता गोविंद कौशिक, ममता देवी, महेश कुमार ने बताया कि पिछले 15 दिनों से एलपीजी गैस की सप्लाई नहीं हो रही है, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। इस बारे में गैस एजेंसी संचालक से उपभोक्ताओं ने बात भी की, लेकिन कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिल पाया। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत उपखंड अधिकारी से की है। जानकारी के अनुसार गैस की सप्लाई पिछले लंबे समय से अलवर से होती है। सप्लाई वाहन प्रत्येक सोमवार को बानसूर पहुंचता है। सोमवार को गैस वितरण स्थल कस्बे के कृषि उपज मंडी के पास सुबह उपभोक्ता सिलेंडर लेकर पहुंच गए, लेकिन सप्लाई वाहन नहीं आने से देर तक इंतजार के बाद मायूस होकर लौट गए। उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले 15 दिनों से सप्लाई नहीं हो रही है, जबकि उपभोक्ताओं की ओर से बुकिंग भी कर दी गई है। ऐसे में उपभोक्ताओं में गैस संचालक के खिलाफ रोष व्याप्त है।
उत्तर प्रदेश: मेरठ में गैस एजेंसी पर फर्जी डिलीवरी मैसेज का आरोप, बिना सिलेंडर भेजे भेजे जा रहे SMS
मध्य प्रदेश: राणापुर में धूमधाम से मनाई गई ईद, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश
मध्य प्रदेश: 11 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या पर सत्ता-विपक्ष दोनों की चुप्पी, गिरफ्तारी अब तक नहीं
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, 10,020 रुपये बरामद
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद बार एसोसिएशन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, अधिवक्ताओं की हुई जांच