-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: रतलाम में धूमधाम से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, अमन-भाईचारे का दिया संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: रतलाम में ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर रतलाम शहर में जश्न और उल्लास का अलग ही नजारा देखने को मिला।
विस्तार
मध्य प्रदेश: रतलाम में ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर रतलाम शहर में जश्न और उल्लास का अलग ही नजारा देखने को मिला। बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग हाथों में झंडे लेकर जुलूस में शामिल हुए। डीजे पर बजती नात और कव्वालियों के बीच शहर की सड़कों पर निकला जुलूस आकर्षण का केंद्र रहा। जुलूस के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंच लगाए गए, जहां पुष्पवर्षा कर जुलूस का स्वागत किया गया। जगह-जगह लोगों ने पानी, शरबत, कोल्ड ड्रिंक और तबर्रुक वितरित किया। मुस्लिम समाज के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आम लोग भी जुलूस में शामिल हुए। रतलाम शहर काजी भी जुलूस में नजर आए। ईद मिलादुन्नबी के इस जुलूस का मार्ग हार्ट की चौकी, डालूमोती बाजार, मोचीपुरा, सेरिनपुरा, काजीपुरा, आनंद कॉलोनी, पैलेस रोड, दो बत्ती और नाहरपुरा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद जुलूस को लेकर रतलाम पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही। शहर में जगह-जगह ट्रैफिक डायवर्ट कर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार शहर का भ्रमण करते रहे और व्यवस्था का जायजा लेते रहे। सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन से भी जुलूस और आसपास के क्षेत्रों पर नजर रखी गई। जुलूस में शामिल लोगों ने शहर और देश में अमन-चैन, भाईचारे और शांति की दुआ की। साथ ही लोगों से स्वच्छता बनाए रखने और आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील की गई। जुलूस के दौरान पार्षद की मौत से शोक ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान एक दुखद घटना भी सामने आई। रतलाम नगर निगम के वार्ड क्रमांक 47 के पार्षद की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया गया कि वे पैदल जुलूस में शामिल थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें ऑटो से अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से जुलूस में शामिल लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। इसके बावजूद जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ा और ईद मिलादुन्नबी का आयोजन सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पूरे आयोजन में अमन, शांति, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश प्रमुख रूप से देखने को मिला।
मध्य प्रदेश: पिपलिया सड़क से बिलावली मंदिर तक निकली भव्य कलश-कावड़ यात्रा
मध्य प्रदेश: पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का बच्चों के साथ मनाया गया जन्मदिन
उत्तर प्रदेश: दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: 15 हजार का इनामी वांछित आरोपी गिरफ्तार, निचलौल पुलिस को बड़ी सफलता
उत्तर प्रदेश: आवारा कुत्तों का आतंक, दो महिलाओं को काटा; ARS के लिए जिला अस्पताल किया रेफर
उत्तराखंड: रुड़की में बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस का धरना, गड्ढामुक्त सड़क की मांग
