Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 26/08/2026 04:20:42 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 26/08/2026 04:20:42 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: महराजगंज में दहेज हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को थाना पनियरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महराजगंज में दहेज हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को थाना पनियरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार थाना पनियरा में दर्ज मु0अ0सं0 252/2026 में वांछित तीन अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी।

यह मुकदमा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85, 80(2) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत पंजीकृत है। मामले में वांछित चल रहे तीनों अभियुक्तों को पनियरा पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई और उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मामले की जांच एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है। पुलिस का कहना है कि गंभीर अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।