Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: पोरसा में राजनीति में आध्यात्मिकता पर कार्यक्रम, नशामुक्त भारत का लिया संकल्प

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 31/10/2026 03:30:13 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 31/10/2026 03:30:13 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: पोरसा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के पोरसा सेवाकेंद्र की ओर से ‘राजनीति में आध्यात्मिकता’ विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: पोरसा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के पोरसा सेवाकेंद्र की ओर से ‘राजनीति में आध्यात्मिकता’ विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवाकेंद्र संचालिका बीके रेखा बहन ने कहा कि राजनीति में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने से ईमानदारी, नैतिकता और जनसेवा की भावना मजबूत होती है। आध्यात्मिकता व्यक्ति को अहंकार और स्वार्थ से दूर रहकर समाज एवं देश के हित में काम करने की प्रेरणा देती है।

बीके रेखा बहन ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि जनसेवा करना होना चाहिए। इसके लिए सत्यता, निस्वार्थ सेवा, समर्पण और नैतिकता जैसे गुण जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि राजयोग के अभ्यास से मन को शांत और विचारों को सकारात्मक बनाया जा सकता है, जिससे व्यक्ति बेहतर निर्णय लेकर समाज के कल्याण के लिए कार्य कर सकता है।

उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि विचारों, व्यवहार और कर्मों को श्रेष्ठ बनाना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। राजनीति में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भावना और विश्वास को बढ़ावा मिल सकता है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक कमलेश जाटव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता, समाजसेवी राकेश उपाध्याय, जिला मंत्री बबलू बघेल, युवा समाजसेवी अर्पित गुप्ता और समाजसेवी पवन शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने राजनीति और सामाजिक जीवन में नैतिकता एवं ईमानदारी को महत्व देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को रोकने, सामाजिक सद्भाव बढ़ाने और नशामुक्त समाज बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने राजनीति में आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने, समाज में नैतिकता और सद्भावना मजबूत करने तथा भारत को नशामुक्त बनाने में योगदान देने का संकल्प लिया।

Related News

उत्तर प्रदेश: साइबर ठगी के शिकार सुनील गुप्ता को पुलिस ने वापस कराए 1.09 लाख रुपये, खाते से उड़ाए गए थे 3.98 लाख rupees

उत्तर प्रदेश: एसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: हत्या के मुकदमे में मृत बताई गई युवती जीवित मिली, धनघटा पुलिस ने लोहरैया चौकी के पास से किया बरामद

उत्तर प्रदेश: रबी सीजन में खाद की किल्लत रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट, 4561 मीट्रिक टन डीएपी का स्टॉक उपलब्ध

उत्तर प्रदेश: पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी पति गिरफ्तार, निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

 उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में तेज हवा-बारिश से खेतों में बिछी फसल, किसानों की बढ़ी चिंता


Featured News