-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: हत्या के मुकदमे में मृत बताई गई युवती जीवित मिली, धनघटा पुलिस ने लोहरैया चौकी के पास से किया बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: धनघटा थाना क्षेत्र में हत्या के एक मुकदमे से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिस युवती की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था, उसे पुलिस ने जीवित बरामद कर लिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: धनघटा थाना क्षेत्र में हत्या के एक मुकदमे से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिस युवती की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था, उसे पुलिस ने जीवित बरामद कर लिया। धनघटा पुलिस ने 29 अक्टूबर की देर रात लोहरैया चौकी के पास से रिंकू पुत्री राजेन्द्र निवासी तेजपुर को बरामद किया। युवती की बरामदगी के बाद अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार, रिंकू के भाई विनय उर्फ बबलू कुमार ने 17 अगस्त को धनघटा थाने में तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि देवेन्द्र राव, चित्रसेन, नागेन्द्र राव, बिन्द्रावती और संतोष ने उसकी बहन के साथ मारपीट कर हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पूछताछ में सामने आई युवती की कहानी पुलिस की पूछताछ में रिंकू ने बताया कि उसकी शादी 22 नवंबर 2024 को खजनी निवासी मुंशी प्रसाद से हुई थी। शादी से पहले से ही गांव के देवेन्द्र राव से उसकी बातचीत होती थी, जो शादी के बाद भी जारी रही। रिंकू के मुताबिक, देवेन्द्र के कहने पर उसने अपने पति से तलाक लिया और बाद में उसके साथ रहने लगी। उसने आरोप लगाया कि देवेन्द्र और उसके परिवार की ओर से उसके साथ मारपीट की गई। साथ ही, किसी साजिश की जानकारी मिलने के बाद वह वहां से चली गई। इसके बाद उसने देवेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। हरियाणा में दूसरी शादी करने की बताई बात पूछताछ में रिंकू ने पुलिस को बताया कि बाद में उसने हरियाणा निवासी ललित राम से दूसरी शादी कर ली और कुछ समय तक हरियाणा में रही। इसके बाद वह वापस अपने मायके लौट आई। मुकदमे की जानकारी मिलने के बाद वह गांव तेजपुर जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने उसे लोहरैया चौकी के पास से बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद जांच में जुटी पुलिस युवती की बरामदगी के बाद हत्या के मुकदमे से जुड़े घटनाक्रम और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच महत्वपूर्ण हो गई है। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। युवती के बयान और मुकदमे से जुड़े तथ्यों के आधार पर पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। इनकी रही कार्रवाई में भूमिका युवती को बरामद करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अवधेश सिंह यादव, कांस्टेबल रामप्रवेश राजभर, अंकित कुमार, महिला कांस्टेबल मीरा मिश्रा और सर्विलांस टीम शामिल रही।
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में तेज हवा-बारिश से खेतों में बिछी फसल, किसानों की बढ़ी चिंता
