Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: छात्र-छात्राओं और पुलिसकर्मियों को दिलाई एकता की शपथ, सरदार पटेल के योगदान को किया याद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 31/10/2026 03:42:57 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 31/10/2026 03:42:57 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को खलीलाबाद स्टेडियम में एकता और अखंडता का संदेश दिया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को खलीलाबाद स्टेडियम में एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने स्कूली छात्र-छात्राओं और पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ को रवाना किया। एसपी खुद भी दौड़ में शामिल हुए और प्रतिभागियों के साथ कदम से कदम मिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ के माध्यम से लोगों को देश की एकता, अखंडता और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया। एसपी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी।

 एसपी ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

एकता दौड़ से पहले पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने उपस्थित छात्र-छात्राओं और पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से देश की एकता को मजबूत करने और आपसी सद्भाव की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

 दौड़ में शामिल होकर बढ़ाया उत्साह

शपथ ग्रहण के बाद एसपी ने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ की शुरुआत कराई। वह खुद भी दौड़ में शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक को अपने बीच दौड़ता देख छात्र-छात्राओं और पुलिसकर्मियों में उत्साह नजर आया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ युवाओं को राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रेरित करना रहा।

 सरदार पटेल के योगदान को किया याद 

राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान और आदर्शों को याद किया गया। उनके प्रयासों से देश की एकता और अखंडता को मिली मजबूती का उल्लेख करते हुए प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता के महत्व से अवगत कराया गया।

 ये अधिकारी रहे मौजूद 

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद, यातायात प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी मीडिया सेल सहित अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: साइबर ठगी के शिकार सुनील गुप्ता को पुलिस ने वापस कराए 1.09 लाख रुपये, खाते से उड़ाए गए थे 3.98 लाख rupees

उत्तर प्रदेश: एसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: हत्या के मुकदमे में मृत बताई गई युवती जीवित मिली, धनघटा पुलिस ने लोहरैया चौकी के पास से किया बरामद

उत्तर प्रदेश: रबी सीजन में खाद की किल्लत रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट, 4561 मीट्रिक टन डीएपी का स्टॉक उपलब्ध

उत्तर प्रदेश: पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी पति गिरफ्तार, निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

 उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में तेज हवा-बारिश से खेतों में बिछी फसल, किसानों की बढ़ी चिंता


Featured News