-
☰
मध्य प्रदेश: हिस्ट्रीशीटर पूर्व सरपंच का 100 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा हटाया, बुलडोजर से फसल नष्ट
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: हिस्ट्रीसीटर पप्पू शाक्य ने कार्रवाई का विरोध करना चाहा लेकिन फोर्स अधिक होने से वह मौके पर नहीं आया। महुआ के ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत की थी कि पूर्व सरपंच पप्पू शाक्य ने बीहड़ की 100 बीघा जमीन पर अतिक्रमण कर उस पर सरसों व
विस्तार
मध्य प्रदेश: हिस्ट्रीसीटर पप्पू शाक्य ने कार्रवाई का विरोध करना चाहा लेकिन फोर्स अधिक होने से वह मौके पर नहीं आया। महुआ के ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत की थी कि पूर्व सरपंच पप्पू शाक्य ने बीहड़ की 100 बीघा जमीन पर अतिक्रमण कर उस पर सरसों व गेहूं की फसल उगा ली है। गांव की मवेशी बीहड़ में चरने के लिए जाती है तो हिस्ट्रीसीटर पप्पू शाक्य पशुपालकों से झगड़ा करता है। ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कलेक्टर ने तहसीलदार अंबाह को मौके पर जाकर अतिक्रमण साफ कराने के निर्देश दिए। शनिवार को तहसीलदार अंबाह, 1, पटवारी व 20 कोटवार समेत महुआ थाने का फोर्स लेकर महुआ के बीहड़ में अतिक्रमण साफ कराने पहुंचे। कार्रवाई के पहले चरण में राजस्व अमले के पास एक जेसीबी व एक ट्रेक्टर होने के कारण दोपहर तक 10 से 12 हेक्टेयर जमीन से ही फसल नष्ट कराई जा सकी। बाद में तीन ट्रेक्टर और मंगवाकर उनको फसल नष्ट करने के काम में लगाया गया। देर शाम तक फसल को नष्ट करने की कार्रवाई जारी रही। यहां बता दें कि पूर्व सरपंच पप्पू शाक्य ने बीह़ड़ में अलग-अलग जगह की जमीन पर फसल उगाई थी इसलिए कार्रवाई में समय लगा। थाना प्रभारी महुआ धर्मेंद्र सिंह गौर के मुताबिक, पूर्व सरपंच पप्पू शाक्य महुआ थाने का हिस्ट्रीसीटर है।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर