-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: दतिया मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने सोमवार को जिला चिकित्सालय दतिया का अचानक निरीक्षण किया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: दतिया मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने सोमवार को जिला चिकित्सालय दतिया का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ विभिन्न वार्डों और अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आयोग अध्यक्ष ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मरीजों से सीधे जानकारी ली और अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में उनकी समस्याओं एवं अनुभवों को जाना। डॉ. सिंह ने अस्पताल के कई महत्वपूर्ण विभागों का निरीक्षण किया। इनमें टीकाकरण कक्ष, अल्ट्रासाउंड कक्ष, मेटरनिटी वार्ड, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, एमएलसीयू यूनिट और स्पेशल केयर न्यू बॉर्न यूनिट शामिल रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से विभागों में उपलब्ध सुविधाओं तथा मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी भी ली। आयोग अध्यक्ष ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष रूप से शौचालयों की स्वच्छता और अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था पर ध्यान दिया। उन्होंने अधिकारियों को मरीजों को बेहतर और सुचारु स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ अस्पताल में स्वच्छता के स्तर को बनाए रखने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को उपचार के साथ बेहतर वातावरण और आवश्यक सुविधाएं मिलना भी महत्वपूर्ण है। इसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता तथा साफ-सफाई व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जानी चाहिए।
