-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बखिरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 114.800 किलो अवैध पटाखों के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर जिले में अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बखिरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर जिले में अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बखिरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने नन्दौर क्षेत्र से एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए हैं। बरामद पटाखों का कुल वजन 114 किलो 800 ग्राम बताया गया है। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। 7 सितंबर को बखिरा पुलिस क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक व्यक्ति के पास अवैध पटाखे होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नन्दौर क्षेत्र में घेराबंदी कर अर्जुन पुत्र राम सुरेश निवासी नन्दौर, थाना बखिरा को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से अलग-अलग प्रकार के पटाखे बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद पटाखों को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज पुलिस ने मामले में थाना बखिरा में मु0अ0सं0 354/2026 दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 288 बीएनएस और धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम, 1884 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी, उपनिरीक्षक राममिलन साहनी, उपनिरीक्षक संजय सिंह समेत पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे। पुलिस ने कहा कि अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
मध्य प्रदेश: मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
उत्तर प्रदेश: छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर योगी सरकार का फोकस, कॉलेजों में बनेगा काउंसलिंग सेंटर
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में जल संरक्षण को नई गति, 26 नए खेत तालाबों के निर्माण को मंजूरी
