Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर बलरामपुर में जागरूकता रैली और विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 08/09/2026 05:48:15 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 08/09/2026 05:48:15 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जनपद बलरामपुर में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों में विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जनपद बलरामपुर में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों में विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को शिक्षा एवं साक्षरता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों तक शिक्षा और साक्षरता का संदेश पहुंचाया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज के प्रत्येक वर्ग को शिक्षा से जोड़ने और साक्षरता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

विद्यालयों में पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के महत्व को विभिन्न संदेशों और चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने ‘शिक्षा से सशक्त समाज’ के संकल्प को अपनी रचनाओं में प्रमुखता से दर्शाया। इसके साथ ही साक्षरता संगोष्ठी आयोजित कर शिक्षा के महत्व तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने को लेकर सार्थक संवाद किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बताया कि साक्षरता व्यक्ति के ज्ञान को बढ़ाने के साथ-साथ उसे जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने साक्षरता और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा दूसरों को भी प्रेरित करने की शपथ ली। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपने परिवार और समुदाय में शिक्षा, स्वच्छता एवं जागरूकता का संदेशवाहक बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि साक्षरता केवल अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जागरूकता, आत्मनिर्भरता और सशक्त भविष्य की नींव है।