-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: एक माह में लक्ष्य पूरे करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: कलेक्टर एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, मुरैना के प्रशासक श्री लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
मध्य प्रदेश: कलेक्टर एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, मुरैना के प्रशासक श्री लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुरैना एवं श्योपुर जिले की सभी बैंक शाखाओं तथा समिति प्रबंधकों के कार्यों की शाखावार समीक्षा कर बैंक की वित्तीय स्थिति को और अधिक सुदृढ़ बनाने, व्यवसाय वृद्धि एवं किसानों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमल मकाशरे, सहायक आयुक्त सहकारिता श्योपुर श्री भास्कर शर्मा, दुग्ध संघ एवं इफको के प्रतिनिधियों सहित मुरैना एवं श्योपुर जिले के सभी शाखा प्रबंधक, समिति प्रबंधक, फील्ड स्टाफ एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान सदस्यता अभियान, नवीन किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) निर्माण, कृषि ऋण वितरण, बकाया ऋणों की वसूली, जमा संसाधनों में वृद्धि, समितियों की कार्यप्रणाली, बैंक की आय बढ़ाने तथा वित्तीय अनुशासन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। शाखावार उपलब्धियों एवं कमियों का विश्लेषण करते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की समय-सीमा में शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने कहा कि आगामी एक माह बैंक की प्रगति की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी शाखा प्रबंधक, समिति प्रबंधक एवं फील्ड स्टाफ मिशन मोड में कार्य करते हुए सदस्यता अभियान, शून्य शेष राशि वाले खाते खोलने, किसान क्रेडिट कार्ड, ऋण वितरण, ऋण वसूली तथा अन्य निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी समीक्षा बैठक में प्रत्येक शाखा के प्रदर्शन का सूक्ष्म मूल्यांकन किया जाएगा तथा लक्ष्य प्राप्ति में लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक शाखा दैनिक एवं साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित कर नियमित समीक्षा करे तथा लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। पात्र किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने, किसान क्रेडिट कार्ड के लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने, जमा संसाधनों में वृद्धि के लिए विशेष अभियान चलाने तथा ऋण वसूली में प्रभावी रणनीति अपनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बैंक की प्रत्येक शाखा सेवा, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करे ताकि किसानों एवं खाताधारकों का विश्वास और अधिक मजबूत हो। उन्होंने समितियों को केवल खाद एवं बीज वितरण तक सीमित न रहकर पशु आहार, एग्रो केमिकल, नैनो यूरिया तथा अन्य कृषि आदानों के वितरण पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही शासकीय खाताधारकों एवं पात्र हितग्राहियों को आवश्यकता अनुसार छोटी ऋण राशियों के त्वरित स्वीकृति प्रकरणों पर भी कार्य करने की सलाह दी, जिससे बैंक के व्यवसाय एवं आय में वृद्धि हो सके। कलेक्टर ने अधिकारियों से विभागीय योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने, शाखाओं के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित करने, नियमित फील्ड भ्रमण कर समितियों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण करने तथा हितग्राही संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समन्वित प्रयास, प्रभावी निगरानी एवं जवाबदेही के माध्यम से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक को और अधिक सशक्त एवं जनोन्मुखी बनाया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश: रुधौली एथेनॉल प्लांट पर कंपनी की सफाई, अफवाहों का किया खंडन
उत्तर प्रदेश: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, थोक विक्रेता से जीरा का नमूना जांच के लिए भेजा
उत्तर प्रदेश: 19 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी घोटाले में दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
उत्तर प्रदेश: हमीद सेतु के नीचे गंगा किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
