Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: रुहेलखंड मैनेजमेंट एसोसिएशन ने उत्तर रेलवे को भेंट कीं 6 व्हीलचेयर, दिव्यांग यात्रियों को मिलेगी सुविधा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 08/07/2026 05:45:55 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 08/07/2026 05:45:55 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रुहेलखंड मैनेजमेंट एसोसिएशन, बरेली ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए बुधवार को मुरादाबाद मंडल, उत्तर रेलवे के अंतर्गत आने वाले रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए छह व्हीलचेयर उपलब्ध कराईं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रुहेलखंड मैनेजमेंट एसोसिएशन, बरेली ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए बुधवार को मुरादाबाद मंडल, उत्तर रेलवे के अंतर्गत आने वाले रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए छह व्हीलचेयर उपलब्ध कराईं। इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से दिव्यांग, बुजुर्ग एवं अस्वस्थ यात्रियों को स्टेशन परिसर में आने-जाने के दौरान बेहतर सुविधा प्रदान करना है। एसोसिएशन द्वारा रेलवे प्रशासन को व्हीलचेयर औपचारिक रूप से सौंपे जाने के बाद अधिकारियों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि इस सहयोग से जरूरतमंद यात्रियों को स्टेशन पर आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और यात्री सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव तथा मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने रुहेलखंड मैनेजमेंट एसोसिएशन के इस योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाओं का इस प्रकार का सहयोग रेलवे की यात्री सुविधाओं को और अधिक मजबूत बनाता है। कार्यक्रम के दौरान मुरादाबाद मंडल, उत्तर रेलवे के डीआरयूसीसी सदस्य शरद प्रताप सिंह, बरेली जंक्शन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान, स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप, मुख्य टिकट निरीक्षक ओ.पी. भारद्वाज, आरपीएफ इंस्पेक्टर मयंक चौधरी, जीआरपी इंस्पेक्टर सुशील वर्मा सहित रेलवे के कई अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं रुहेलखंड मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, संयुक्त सचिव डॉ. स्वतंत्र, सचिव डॉ. नीरज सक्सेना, संरक्षक कदीर साहब एवं अन्य पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने भविष्य में भी यात्रियों की सुविधा और जनहित से जुड़े ऐसे सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।