Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: हमीद सेतु के नीचे गंगा किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Arvind Kumar Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 08/07/2026 05:21:27 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Arvind Kumar Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 08/07/2026 05:21:27 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर जिले के जमानिया क्षेत्र के हमीद सेतु के नीचे गंगा नदी के रेत पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई लगभग 55 वर्षीय व्यक्ति का शव सेतु के पिलर संख्या आठ और नौ के बीच पश्चिम दिशा में पड़ा

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर जिले के जमानिया क्षेत्र के हमीद सेतु के नीचे गंगा नदी के रेत पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई लगभग 55 वर्षीय व्यक्ति का शव सेतु के पिलर संख्या आठ और नौ के बीच पश्चिम दिशा में पड़ा मिला घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीण की भारी भीड़ जमा हो गई ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों के द्वारा नदी से शव को बाहर निकाला गया पुलिस अब व्यक्ति की पहचान में जुट गई है सेतु पर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज भी खंगाली जा रही है काले रंग कि गंजी और अंडरवियर था। 


 वही सेतु के पश्चिम दिशा में लगी लोहे कि रेलिंग पर एक निले रंग की लूंगी क्रीम रंग का गमछा सफेद रंग का कुर्ता और एक प्लास्टिक का जूता बरामद  हुवा पुलिस इन सामानों को जांच के दायरे मे रखकर जांच कर रही है शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग हमीद सेतु पर पहुच गए जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई इस के कारण  कुछ समय  के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा गंगा की रेत पर मिला शव उससे कई तरह के आसंका जतायी जा रही है कुछ लोगों का मानना है कि हत्या के बाद शव को छिपाने के बजाय नदी में फेंक दिया गया है पुलिस जांच में जुटी हुई है चौकी इंचार्ज अभिनव गुप्ता ने बताया कि गंगा नदी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुवा है शव को कब्जे मे लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है उन्होंने यह भी बताया की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।