-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सेना अधिकारी बनकर रिटायर्ड सैनिक से ₹9 लाख की हुई साइबर ठगी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: खुद को भारतीय सेना की अधिकारी बताकर एक सेवानिवृत्त सैनिक से ऑनलाइन दोस्ती कर 9 लाख 8 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: खुद को भारतीय सेना की अधिकारी बताकर एक सेवानिवृत्त सैनिक से ऑनलाइन दोस्ती कर 9 लाख 8 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के दरभंगा निवासी चंदन कुमार दास के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह मामला दिसंबर 2025 का है। फरीदपुर की ताज कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त सैनिक रामप्रताप ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक महिला ने व्हाट्सएप पर खुद को भारतीय सेना की अधिकारी बताते हुए उनसे दोस्ती की और विदेश में तैनाती का दावा किया। बाद में भारत आकर जमीन की खरीद-फरोख्त का कारोबार शुरू करने का झांसा देकर विभिन्न बैंक खातों में उनसे 9.08 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। साइबर थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि जांच के दौरान बिहार के बेगूसराय निवासी मनीष दास और दरभंगा निवासी चंदन कुमार दास की भूमिका सामने आई। मनीष दास गिरफ्तारी के डर से पहले ही न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुका था, जबकि चंदन को गुरुग्राम के पालम विहार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले नौ महीने से गुरुग्राम में रह रहा था और एक डिलीवरी कंपनी में काम करता था। वहीं उसकी मुलाकात राज नामक युवक से हुई, जिसके कहने पर उसने अपना सहित करीब 14 लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उपलब्ध कराए। इन खातों का इस्तेमाल कथित तौर पर साइबर ठगी में किया गया। शिकायतें मिलने के बाद खाते फ्रीज हो गए, जिसके बाद आरोपी छिपकर रहने लगा। पुलिस अब पूरे साइबर नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
उत्तर प्रदेश: रुधौली एथेनॉल प्लांट पर कंपनी की सफाई, अफवाहों का किया खंडन
उत्तर प्रदेश: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, थोक विक्रेता से जीरा का नमूना जांच के लिए भेजा
उत्तर प्रदेश: 19 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी घोटाले में दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
उत्तर प्रदेश: हमीद सेतु के नीचे गंगा किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
