Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: नवदुर्गा पर्व को लेकर पोरसा थाने में शांति समिति की बैठक, DJ और सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 08/10/2026 11:49:10 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 08/10/2026 11:49:10 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: आगामी नवदुर्गा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से मनाने को लेकर पोरसा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक थाना प्रभारी जयदीप सिंह भदौरिया के नेतृत्व में हुई।

विस्तार

मध्य प्रदेश: आगामी नवदुर्गा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से मनाने को लेकर पोरसा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक थाना प्रभारी जयदीप सिंह भदौरिया के नेतृत्व में हुई। इसमें नगर पालिका सीएमओ अवधेश सिंह सेंगर, सब इंस्पेक्टर दुर्गेश सिंह भदौरिया सहित शहर के गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन और विभिन्न धर्म एवं वर्गों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में थाना प्रभारी ने आगामी त्योहारों के दौरान शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे, सद्भाव और सौहार्द का संदेश देते हैं। सभी समाज और धर्म के लोग अपने-अपने त्योहार उत्साह और धूमधाम से मनाएं, लेकिन इस दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों और व्यवस्थाओं का पालन भी सुनिश्चित करें।
डीजे की आवाज कम रखने की अपील नवदुर्गा पर्व के दौरान डीजे एवं साउंड सिस्टम के उपयोग को लेकर विशेष सावधानी बरतने की बात कही गई। 

थाना प्रभारी ने आयोजन समितियों से कहा कि डीजे की आवाज निर्धारित सीमा में रखी जाए तथा रात के समय ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रतिबंध संबंधी नियमों का पालन किया जाए। इससे आम नागरिकों, बुजुर्गों, बच्चों और विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो। झांकी और रैलियों में यातायात व्यवस्था का रखें ध्यान बैठक में झांकी, रैली और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। आयोजन समितियों से कहा गया कि झांकी एवं जुलूस के दौरान मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। भीड़ को नियंत्रित करने और आवागमन सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
पंडालों में सीसीटीवी लगाने पर जोर शांति समिति की बैठक में झांकी एवं दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने पर विशेष जोर दिया गया। कैमरों के माध्यम से पंडाल और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। साथ ही किसी संदिग्ध या असामाजिक तत्व की गतिविधि सामने आने पर समय रहते पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की जा सकेगी।


थाना प्रभारी ने आयोजन समितियों और समिति के सदस्यों से कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस के साथ आम नागरिकों और आयोजन समितियों का सहयोग भी जरूरी है। पुलिस-प्रशासन को सहयोग का भरोसा बैठक में अशोक सिंह तोमर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि, बिष्णु सिंह तोमर, रामपाल सिंह तोमर,कमल सिंह तोमर,रवी सिंह तोमर, संदीप सिंह परमार,नीरज पचौरी, राहुल सिंह तोमर,धीरज पचौरी,पवन शर्मा, मनोज नामदेव, अंकेश सिंह तोमर,आदि आधा सैकड़ा  गणमान्य नागरिकों एवं विभिन्न धर्म और वर्गों के प्रतिनिधियों ने पुलिस-प्रशासन को आश्वस्त किया कि नवदुर्गा पर्व के दौरान शहर में शांति, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने में पूरा सहयोग किया जाएगा। सभी ने पर्व को आपसी सौहार्द के साथ मनाने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने पर सहमति जताई।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सितंबर में 411 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए

उत्तर प्रदेश: 25 केवी ट्रांसफार्मर से बिजली खींचने को लेकर विवाद, धूरेहरा गांव में महीनों से आमने-सामने दो पक्ष

उत्तर प्रदेश: गोंडा में चीनी मिलों के पेराई सत्र की तैयारियों की समीक्षा, डीएम ने समय पर गन्ना भुगतान के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: नवरात्रि-दुर्गा पूजा को लेकर डीएम-एसपी ने की सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: साइबर फ्रॉड पीड़ितों को दुधारा पुलिस की राहत, दो मामलों में ₹10,857 की रकम कराई वापस

उत्त्तर प्रदेश: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सेमरियावां में कांग्रेस का पैदल मार्च, राहुल गांधी के समर्थन में गरजे कार्यकर्ता


Featured News