Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: खुरजा रामलीला में प्रभु श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंजा मैदान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Jay Prakash Sharma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 08/10/2026 12:53:40 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Jay Prakash Sharma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 08/10/2026 12:53:40 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ऐतिहासिक नगर खुरजा स्थित जंक्शन रोड स्थित श्री रामलीला मैदान में ‘श्री रामलीला कमेटी (रजि.), खुरजा’ के तत्वावधान में आयोजित श्री रामलीला महोत्सव 2026 के अंतर्गत बुधवार की संध्या अध्यात्म, भक्ति और मर्या

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ऐतिहासिक नगर खुरजा स्थित जंक्शन रोड स्थित श्री रामलीला मैदान में ‘श्री रामलीला कमेटी (रजि.), खुरजा’ के तत्वावधान में आयोजित श्री रामलीला महोत्सव 2026 के अंतर्गत बुधवार की संध्या अध्यात्म, भक्ति और मर्यादा के अद्वितीय संगम की साक्षी बनी। कार्यक्रम में प्रभु श्री राम द्वारा शिव धनुष भंजन, मर्यादा व तेज से परिपूर्ण परशुराम–लक्ष्मण संवाद तथा माता सीता व प्रभु श्री राम के दिव्य वरमाला (जयमाला) प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण व नयनाभिराम मंचन किया गया। मंचन के दौरान जैसे ही विश्वामित्र जी की आज्ञा पाकर प्रभु श्री राम ने शिव जी के पिनाक धनुष को स्पर्श कर प्रत्यंचा चढ़ाई और धनुष का भंजन किया, पूरा मैदान “जय श्री राम” और “हर-हर महादेव” के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। धनुष भंग होते ही आकाश से पुष्प वर्षा की गई। इसके उपरांत महर्षि परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण जी के तर्कपूर्ण व वीर रस से परिपूर्ण परशुराम–लक्ष्मण संवाद ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रभु श्री राम के अत्यंत विनम्र और शीतल वचनों से महर्षि परशुराम का क्रोध शांत हुआ और उन्होंने प्रभु के साक्षात ईश्वरीय स्वरूप को पहचानकर नमन किया।


तदोपरांत जनक दुलारी माता जानकी ने सखियों संग प्रभु श्री राम के गले में वरमाला डाली। इस दिव्य युगल स्वरूप के दर्शन पाकर उपस्थित हजारों श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। कमेटी पदाधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि प्रभु श्री राम का जीवन केवल एक कथा नहीं, अपितु जीवन जीने की संपूर्ण मर्यादा, धैर्य, गुरु-आज्ञा पालन और धर्मपरायणता की अनुपम शिक्षा है। धनुष भंग का प्रसंग यह संदेश देता है कि अहंकार कितना भी भारी क्यों न हो, सत्य और विनय के सम्मुख उसका टूटना निश्चित है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में श्री रामलीला कमेटी (रजि.), खुरजा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। मंचन के अवसर पर मुख्य रूप से •आशीष गोयल (प्रधान), पुनीत साहनी 'विक्की' (महामंत्री), सचिन बंसल (कोषाध्यक्ष), दीपक गर्ग - पूर्व चेयरमैन (जनरल मैनेजर), राजीव बंसल - पूर्व चेयरमैन (उपप्रधान), विशाल वाधवा (उपप्रधान), संदीप मित्तल (लीला इंचार्ज), विकास वर्मा (बाड़ा इंचार्ज), सचित गोविल एवं रवि अग्रवाल (मंत्री), विनीत आर्य (सोशल मीडिया प्रभारी), रविकांत भारद्वाज (प्रिंट मीडिया प्रभारी), 

संदीप मित्तल, राजीव वार्ष्णेय, डीसी गुप्ता, वासुदेव शर्मा, अशोक पालीवाल, राम दिवाकर, संजय शर्मा, जीतू अग्रवाल, अशोक टिम्मी, देवेंद्र आर्य, अंकित गर्ग, राजू रसिक, कृष्णा जौहरी, पवन गुप्ता, शुभम गुप्ता, वैभव जैन, यश गुप्ता अंशु, दीपांशु शर्मा, कैलाश वर्मा, प्रियांशु रुहेला, उमा शंकर अग्रवाल बिंदा वाले, विजय गुप्ता, संजय गुप्ता भगत जी, रवि अग्रवाल, हैप्पी वर्मा, विकास वर्मा, विकास सोनी, आशुतोष गुप्ता और प्रेम प्रकाश अरोरा उपस्थित रहे। अंत में आरती उतारी गई और भक्तों में पावन प्रसाद का वितरण किया गया। कमेटी ने नगरवासियों के अपार स्नेह और सहयोग के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related News

उत्तर प्रदेश: बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सितंबर में 411 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए

उत्तर प्रदेश: 25 केवी ट्रांसफार्मर से बिजली खींचने को लेकर विवाद, धूरेहरा गांव में महीनों से आमने-सामने दो पक्ष

उत्तर प्रदेश: गोंडा में चीनी मिलों के पेराई सत्र की तैयारियों की समीक्षा, डीएम ने समय पर गन्ना भुगतान के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: नवरात्रि-दुर्गा पूजा को लेकर डीएम-एसपी ने की सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: साइबर फ्रॉड पीड़ितों को दुधारा पुलिस की राहत, दो मामलों में ₹10,857 की रकम कराई वापस

उत्त्तर प्रदेश: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सेमरियावां में कांग्रेस का पैदल मार्च, राहुल गांधी के समर्थन में गरजे कार्यकर्ता


Featured News