-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: डीएम अनुज मलिक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना; सब्जी और धान की नई तकनीक का लेंगे प्रशिक्षण.
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: खेती में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने और किसानों को नई कृषि पद्धतियों की जानकारी देने के लिए जिले के 60 किसानों का दल बुधवार को वाराणसी रवाना हुआ। जिलाधिकारी अनुज मलिक ने कलेक्ट्रेट परिसर से
विस्तार
उत्तर प्रदेश: खेती में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने और किसानों को नई कृषि पद्धतियों की जानकारी देने के लिए जिले के 60 किसानों का दल बुधवार को वाराणसी रवाना हुआ। जिलाधिकारी अनुज मलिक ने कलेक्ट्रेट परिसर से किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। किसानों का यह दल नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन एंड टेक्नोलॉजी के तहत सबमिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के अंतर्गत आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम सात से 11 अक्तूबर तक वाराणसी में आयोजित किया जा रहा है। दो प्रमुख संस्थानों में मिलेगा प्रशिक्षण प्रशिक्षण के दौरान किसानों को भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान और अंतरराष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान, वाराणसी में कृषि की नवीन तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। किसानों को विशेष रूप से सब्जी और धान की खेती से जुड़ी आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने की पद्धति और बेहतर कृषि प्रबंधन के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। खेती में तकनीक अपनाने पर जोर किसानों के दल को रवाना करते हुए जिलाधिकारी अनुज मलिक ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान किसान विशेषज्ञों से अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करें और आधुनिक तकनीकों को अपनी खेती में अपनाएं। उन्होंने किसानों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रशासन का उद्देश्य प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को नई तकनीकों से जोड़कर कृषि क्षेत्र में बेहतर परिणाम हासिल करना है। प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी का उपयोग किसान अपने खेतों में कर सकेंगे।
उत्तर प्रदेश: साइबर फ्रॉड पीड़ितों को दुधारा पुलिस की राहत, दो मामलों में ₹10,857 की रकम कराई वापस
