-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: योगी कैबिनेट की बैठक कल, चुनाव से पहले कई अहम फैसलों पर नजर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 9 अक्टूबर यानी कल कैबिनेट की बैठक संपन्न कराई जाएगी। उसने युवा, महिलाओं के अलावा खाद्य विभाग समेत कई विभागों के दो दर्जन से ज्यादा प्रस्ताव पारित होने की संभावना है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 9 अक्टूबर यानी कल कैबिनेट की बैठक संपन्न कराई जाएगी। उसने युवा, महिलाओं के अलावा खाद्य विभाग समेत कई विभागों के दो दर्जन से ज्यादा प्रस्ताव पारित होने की संभावना है। उद्योग और निवेश संबंधी कुछ प्रस्ताव भी ले जा रहे हैं, ताकि निवेश को और गति दी जा सके। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग और प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा बुधवार को ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस आयुक्तों,एसएसपी, और एसपी के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने एक सप्ताह में सेक्टर ऑफिसर और सेक्टर ऑफिसर पुलिस की नियुक्ति पूरी करने के निर्देश दिए। संवेदनशील व सक्षम अधिकारियों की तैनाती के बाद उन्हें मास्टर ट्रेनर्स से प्रशिक्षण दिया जाएगा। सेक्टर अधिकारियों को वल्नरेबिलिटी मैपिंग का फॉर्मेट वीएम-1 उपलब्ध कराने और बूथों का स्थलीय निरीक्षण करने को कहा गया। वह रास्ते, बिजली, पानी, शौचालय, फर्नीचर, रैंप और छाया जैसी सुविधाओं की जांच करेंगे। क्रिटिकल बूथों की सूची तैयार करने और मोबाइल नेटवर्क विहिन केंद्रों पर नेटवर्क उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। ईवीएम वेयरहाउस के मासिक निरीक्षण, सुरक्षा और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के 30 दिन के बैकअप पर जोर दिया गया। विधान परिषद की खंड स्नातक व खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की 11 सीटों के लिए 188 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जांच में 29 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हो गए हैं अब 159 प्रत्याशी मैदान में हैं। नाम वापसी की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर है और चुनाव 23 अक्टूबर को होगा। आगरा खंड स्नातक सीट से 7 पर्चे खारिज हुए, जिससे वहां 13 प्रत्याशी बचे। इलाहाबाद- झांसी खंड स्नातक से 4, लखनऊ खंड स्नातक से 5 और वाराणसी खंड स्नातक से 3 पर्चे रद्द हुए। गोरखपुर- फैजाबाद खंड शिक्षक से 2, लखनऊ खंड शिक्षक से एक और वाराणसी खंड शिक्षक से 4 पर्चे खारिज हुए। वहीं आगरा खंड शिक्षक और बरेली- मुरादाबाद खंड शिक्षक सीट पर कोई नामांकन रद्द नहीं हुआ। इन सीटों पर क्रमशः 15 और 17 प्रत्याशी मैदान में हैं।
उत्तर प्रदेश: साइबर फ्रॉड पीड़ितों को दुधारा पुलिस की राहत, दो मामलों में ₹10,857 की रकम कराई वापस
