-
☰
मध्य प्रदेश: महाशिवरात्रि पर निकलेगी शिव बारात, पूर्ण वैदिक विधि-विधान से होंगी वैवाहिक रस्में
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: गोटेगांव नगर के किसानी मोहल्ला गांधीवार्ड में स्थित श्री महादेव मंदिर प्रांगण में जय अंबे गौरी दुर्गाउत्सव समिति के तत्वाधान में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान महादेव एवं माता पार्वती का प्रतीकात्मक विवाह संपन्न किया जाएगा। जिसमें नगर के लकड़ी डिपो गांधी वार्ड
विस्तार
मध्य प्रदेश: गोटेगांव नगर के किसानी मोहल्ला गांधीवार्ड में स्थित श्री महादेव मंदिर प्रांगण में जय अंबे गौरी दुर्गाउत्सव समिति के तत्वाधान में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान महादेव एवं माता पार्वती का प्रतीकात्मक विवाह संपन्न किया जाएगा। जिसमें नगर के लकड़ी डिपो गांधी वार्ड से शिव बारात चलकर नवदुर्गा दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर गांधीवार्ड किसानी मोहल्ला के लिए प्रस्थान करेगी जहां लगन,मंडप बारात एवं समस्त वैवाहिक रस्में में पूर्ण विधि विधान के साथ संपन्न होगी। भगवान शिव की प्रतीकात्मक पिंडी को रथ में विराजित कर गाजे बाजे के साथ बारात प्रस्थान करेगी। वही समिति के सदस्यों द्वारा सभी नगर वासियों को इस भव्य एवं पावन विवाह उत्सव में समस्त श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है। वहीं महाशिवरात्रि दिन रविवार 15 फरवरी 2026 को पड़ी रही।जहां वैवाहिक रस्में में पूर्ण विधि विधान से संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशेष भोजन प्रसादी एवं फलाहार की विशेष व्यवस्था रखी गई है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर नगर वासियों एवं वार्ड वासियों में विशेष श्रद्धा देखी जा रही है।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर