Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: पोरसा में शक्कर व्यापारियों के स्टॉक की जांच, चार प्रतिष्ठानों पर मिला 1,276 क्विंटल स्टॉक

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 10/09/2026 04:24:56 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 10/09/2026 04:24:56 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: पोरसा जिले में शक्कर के स्टॉक और बाजार में इसकी उपलब्धता पर प्रशासन की निगरानी के तहत बुधवार को पोरसा क्षेत्र में शक्कर व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: पोरसा जिले में शक्कर के स्टॉक और बाजार में इसकी उपलब्धता पर प्रशासन की निगरानी के तहत बुधवार को पोरसा क्षेत्र में शक्कर व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर लोकेश जांगिड़ के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अंबाह प्रतिज्ञा शर्मा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर शक्कर के उपलब्ध स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। जांच के दौरान मुख्य बाजार पोरसा स्थित उमेशचंद्र जैन एंड संस के यहां 742 क्विंटल शक्कर का स्टॉक पाया गया। इसी तरह अंबाह रोड स्थित दरबारी लाल के प्रतिष्ठान पर 212 क्विंटल, भिंड रोड स्थित काव्या एंड संस के यहां 172 क्विंटल तथा अटेर रोड स्थित बदाम एंड संस के यहां 150 क्विंटल शक्कर का स्टॉक मिला।

इस प्रकार प्रशासनिक जांच के दौरान चारों प्रतिष्ठानों पर कुल 1,276 क्विंटल शक्कर का स्टॉक दर्ज किया गया। टीम ने सभी प्रतिष्ठानों पर उपलब्ध शक्कर के स्टॉक का निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी संकलित की। कार्रवाई के दौरान सहायक आपूर्ति अधिकारी उमेश शर्मा, नायब तहसीलदार श्यामसुंदर शर्मा और पोरसा पटवारी शैलेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर स्टॉक की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित जानकारी एकत्र की।

जांच पूरी होने के बाद एसडीएम प्रतिज्ञा शर्मा ने संपूर्ण रिपोर्ट तैयार कर कलेक्टर लोकेश जांगिड़ को भेज दी है। प्रशासन के अनुसार इस तरह की जांच का उद्देश्य बाजार में शक्कर की उपलब्धता और व्यापारियों के पास मौजूद वास्तविक स्टॉक की स्थिति पर निगरानी बनाए रखना है। प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि स्टॉक जांच के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आने वाले दिनों में भी आवश्यकता के अनुसार शक्कर व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर स्टॉक की जांच और निगरानी जारी रखी जा सकती है।


Featured News