-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में मां पीतांबरा बगलामुखी महाशक्ति धाम का रास्ता बदहाल, श्रद्धालुओं को परेशानी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के थाना मुंडापांडे क्षेत्र में दिल्ली हाईवे रोड स्थित होटल अपनी हवेली के पीछे ग्राम साहू नगला में मां पीतांबरा बगलामुखी महाशक्ति धाम का निर्माण कराया जा रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के थाना मुंडापांडे क्षेत्र में दिल्ली हाईवे रोड स्थित होटल अपनी हवेली के पीछे ग्राम साहू नगला में मां पीतांबरा बगलामुखी महाशक्ति धाम का निर्माण कराया जा रहा है। निकुंज वार्ष्णेय सेवा ट्रस्ट के माध्यम से प्रस्तावित इस धार्मिक स्थल के निर्माण की जिम्मेदारी ट्रस्ट की अध्यक्ष शिप्रा दीक्षित और सचिव शांतनु दीक्षित के नेतृत्व में आगे बढ़ाई जा रही है। मुख्य आचार्य यश जी महाराज के अनुसार, यहां समय-समय पर यज्ञ एवं धार्मिक आयोजन भी होते हैं, जिसके चलते श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहता है। हाईवे से मंदिर तक रास्ते की हालत खराब मंदिर से जुड़े लोगों का कहना है कि दिल्ली हाईवे से धाम तक पहुंचने वाला रास्ता लंबे समय से बदहाल है। पूरा मार्ग कच्चा होने के साथ जगह-जगह कीचड़, पानी और गहरे गड्ढे बने हुए हैं। बारिश के दौरान स्थिति और अधिक खराब हो जाती है, जिससे श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वाहन चालकों के लिए भी इस रास्ते से गुजरना मुश्किल हो जाता है। अधिकारियों को दिए जा चुके हैं प्रार्थना पत्र ट्रस्ट से जुड़े लोगों के मुताबिक, रास्ते की समस्या को लेकर कई बार वरिष्ठ अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मार्ग दुरुस्त कराने की मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। उनका कहना है कि धाम का निर्माण कार्य शुरू होने की तैयारी है, लेकिन रास्ते की खराब स्थिति के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग मुख्य आचार्य यश जी महाराज और ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने प्रशासन से हाईवे से मां पीतांबरा बगलामुखी महाशक्ति धाम तक रास्ते को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क बनने से मंदिर निर्माण कार्य में तेजी आएगी और भविष्य में धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में जल्द आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की, ताकि धाम का निर्माण कार्य सुचारू रूप से शुरू हो सके और श्रद्धालु आसानी से मंदिर पहुंचकर मां का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें।
