-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: शासकीय महाविद्यालय रजौधा में तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का समापन, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ आत्मीय स्वागत
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 1 से 3 जुलाई तक आयोजित किए जा रहे दीक्षारंभ कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय रजौधा
विस्तार
मध्य प्रदेश: शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 1 से 3 जुलाई तक आयोजित किए जा रहे दीक्षारंभ कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय रजौधा, पोरसा में गुरुवार को कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विभिन्न योजनाओं तथा संस्थान की कार्यप्रणाली से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं स्टाफ का विद्यार्थियों से परिचय कराया गया। नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं ने भी अपना नाम, कक्षा, निवास स्थान, विषय तथा जीवन के उद्देश्य का परिचय देते हुए कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों का रोली-तिलक एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय में संचालित शासकीय योजनाओं, छात्रवृत्ति सुविधाओं, शैक्षणिक गतिविधियों, संस्थान की उपलब्धियों तथा आगामी शैक्षणिक सत्र की रूपरेखा की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन और व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. लाल सिंह किरार ने किया। इस अवसर पर डॉ. भानु प्रताप सिंह तोमर, डॉ. राम मोहन सिंह भदौरिया, प्रो. गौरव शर्मा, डॉ. इंद्र सिंह तोमर, डॉ. राम गोपाल सिंह तोमर, डॉ. समय पाल सिंह सिसोदिया, डॉ. लक्ष्मीकांत शर्मा, डॉ. संदीप शाक्य सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। महाविद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि दीक्षारंभ कार्यक्रम से नवप्रवेशी विद्यार्थियों को महाविद्यालयीन जीवन को समझने, शैक्षणिक अवसरों का लाभ उठाने तथा अपने भविष्य की बेहतर योजना बनाने में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिलेगा।
उत्तर प्रदेश: वन महोत्सव सप्ताह: तीन ग्राम पंचायतों में ग्रीन चौपाल, ग्रामीणों को बांटे गए पौधे
उत्तर प्रदेश: बंधक जमीन बेचकर बैंक से धोखाधड़ी, 13 किसानों पर FIR; खरीदार भी जांच के दायरे में
मध्य प्रदेश: धोती-साड़ी योजना के तहत लाभार्थियों को वस्त्र वितरित, जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
झारखण्ड: धोती-साड़ी योजना के तहत लाभार्थियों को वस्त्र वितरित, जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
उत्तर प्रदेश: बंद आरओ, बदहाल शौचालय और मूलभूत सुविधाओं के अभाव से कर्मचारी-ग्रामीण परेशान
