-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बंधक जमीन बेचकर बैंक से धोखाधड़ी, 13 किसानों पर FIR; खरीदार भी जांच के दायरे में
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ग्रामीण बैंक, भावानियापुर शाखा के साथ धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। इटिया थोक थाना क्षेत्र के 13 किसानों ने बैंक में जमीन बंधक रखकर लोन लिया और बिना कर्ज चुकाए ही बंधकशुदा जमीन को बेच दिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ग्रामीण बैंक, भावानियापुर शाखा के साथ धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। इटिया थोक थाना क्षेत्र के 13 किसानों ने बैंक में जमीन बंधक रखकर लोन लिया और बिना कर्ज चुकाए ही बंधकशुदा जमीन को बेच दिया। बैंक के लीगल एडवाइजर एडवोकेट श्री राम गुप्त की शिकायत पर न्यायालय के आदेश से इटिया थोक थाने में सभी 13 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। कोर्ट ने प्रारंभिक विवेचना के बाद मामला दर्ज कर जांच का आदेश दिया। क्षेत्रीय प्रबंधक राज कुमार द्विवेदी, वरिष्ठ प्रबंधक भानु प्रताप सिंह, लॉ ऑफिसर राहुल कुमार पाण्डेय और शाखा प्रबंधक मनोज कुमार मौर्य ने संयुक्त बयान में कहा कि सरकारी धन का गबन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बैंक अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। FIR के बाद कर्ज चुकाए बिना जमीन बेचने वाले किसानों में हड़कंप है। बैंक ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों ने बंधक जमीन खरीदी है, उन पर भी कानूनी कार्रवाई होगी। FIR में नामजद 13 किसान: 1. अरुण कुमार पुत्र राजेश्वरी प्रसाद, महादेवा कला 2. शेष राम पुत्र राम किशुन, महादेवा कला 3. सिराजुद्दीन पुत्र रियाजुद्दीन, महादेवा कला 4. सुनील कुमार पुत्र गोवर्धन, महादेवा कला 5. हनुमान प्रसाद पुत्र अंबिका प्रसाद, चौरी परिहार 6. मंशा राम पुत्र मेही लाल, संझवल 7. राजू पुत्र मंगल, बसंतपुर राजा 8. रन विजय सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह, बरदांड 9. सहदेव पुत्र राम धीरज, छिछुली भवानीपुर उपाध्याय . विष्णु 11. राम प्रताप पुत्र सुरेश 12. राम विश्वास पुत्र राम लाल
13. सांवली प्रसाद पुत्र राम सरन बैंक का संदेश: लोन लो तो चुकाओ। धोखाधड़ी की तो FIR और कार्रवाई तय है।
उत्तर प्रदेश: वन महोत्सव सप्ताह: तीन ग्राम पंचायतों में ग्रीन चौपाल, ग्रामीणों को बांटे गए पौधे
मध्य प्रदेश: धोती-साड़ी योजना के तहत लाभार्थियों को वस्त्र वितरित, जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
झारखण्ड: धोती-साड़ी योजना के तहत लाभार्थियों को वस्त्र वितरित, जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
उत्तर प्रदेश: बंद आरओ, बदहाल शौचालय और मूलभूत सुविधाओं के अभाव से कर्मचारी-ग्रामीण परेशान
