-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: खड़ी रोडवेज बस से कंटेनर की हुई टक्कर, 3 युवकों समेत 5 की मौत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: एटा में एक बेहद दर्दनाक और भयानक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कंटेनर ने खड़ी रोडवेज बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: एटा में एक बेहद दर्दनाक और भयानक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कंटेनर ने खड़ी रोडवेज बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में कुल 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सबसे दुखद बात यह है कि इनमें से तीन मृतक फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के निवासी थे, जो अपने परिवार का पेट पालने के लिए दिल्ली जा रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद जब तीनों के शव उनके पैतृक गांव पहुंचे, तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों की पहचान नवाबगंज थाना क्षेत्र के राजेश, सुखराम और शैलेश के रूप में हुई है। ये तीनों दिल्ली में रहकर अलग-अलग नौकरी करते थे। बस खराब होने के बाद पीछे से आकर घुसा कंटेनर जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम को नवाबगंज से दिल्ली जा रही रोडवेज बस एटा के बागवाला थाना क्षेत्र में अचानक खराब हो गई थी। बस चालक ने वाहन को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। भारी गर्मी के कारण कुछ यात्री बस से उतरकर सड़क किनारे टहल रहे थे, जबकि कुछ लोग बस के अंदर ही बैठे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने खड़ी बस में इतनी जोरदार टक्कर मारी कि राजेश, सुखराम और शैलेश समेत पांच लोगों की मौके पर ही जान चली गई। एक दिन पहले ही दिल्ली से गांव आया था शैलेश परिजनों के अनुसार, शैलेश अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। वह पिछले 10 सालों से दिल्ली में एक प्राइवेट नौकरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। वह बुधवार को ही दिल्ली से अपने गांव आया था और गुरुवार रात वापस बस से दिल्ली लौट रहा था। शैलेश की शादी 5 साल पहले चांदनी से हुई थी और उनकी एक छोटी बेटी है। इस हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पल भर में छीन ली हैं। शैलेश की मां गमला देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के साथ खुशियां मनाने आया था राजेश, वापसी में हुई मौत गांव दौलतपुर के रहने वाले राजेश मंगलवार को ही अपनी पत्नी पूनम, दो बेटियों (आंचल और प्रज्ञा) और बेटे हर्ष के साथ गांव आए थे। राजेश दिल्ली में रेहड़ी लगाकर परिवार चलाते थे। गुरुवार को वह अपने छोटे भाई अवधेश के साथ वापस दिल्ली जा रहे थे। हादसे के वक्त अवधेश बस के पीछे खड़ा था, जबकि राजेश बस के आगे खड़ा होने के कारण कंटेनर की चपेट में आ गया। करीब दस साल पहले राजेश की शादी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शी भाई ने बताए हादसे के खौफनाक पल मृतक राजेश के भाई और प्रत्यक्षदर्शी अवधेश ने बताया, "बस खराब होने के बाद ड्राइवर ने उसे साइड में तो खड़ा किया, लेकिन बस के इंडिकेटर नहीं जल रहे थे। अंधेरे और तेज रफ्तार के कारण कंटेनर ने पीछे से अचानक टक्कर मारी, जिससे बस दो-तीन फीट आगे खिसक कर तिरछी हो गई। उसी वक्त सामने से एक और वाहन आ गया, जिससे स्थिति और भयावह हो गई।" अवधेश के मुताबिक बस में करीब 40 यात्री सवार थे। इस दर्दनाक हादसे के बाद से मृतकों के गांव में मातम छाया हुआ है।
उत्तर प्रदेश: वन महोत्सव सप्ताह: तीन ग्राम पंचायतों में ग्रीन चौपाल, ग्रामीणों को बांटे गए पौधे
उत्तर प्रदेश: बंधक जमीन बेचकर बैंक से धोखाधड़ी, 13 किसानों पर FIR; खरीदार भी जांच के दायरे में
मध्य प्रदेश: धोती-साड़ी योजना के तहत लाभार्थियों को वस्त्र वितरित, जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
झारखण्ड: धोती-साड़ी योजना के तहत लाभार्थियों को वस्त्र वितरित, जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
उत्तर प्रदेश: बंद आरओ, बदहाल शौचालय और मूलभूत सुविधाओं के अभाव से कर्मचारी-ग्रामीण परेशान
