Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: महुली पुलिस की कार्रवाई से साइबर फ्रॉड के ₹15,000 पीड़ित को मिले वापस, पुलिस ने फिर जीता भरोसा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 03/07/2026 03:11:39 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad ahmad ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 03/07/2026 03:11:39 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर जनपद संतकबीरनगर में महुली पुलिस और साइबर टीम ने एक बार फिर अपनी तत्परता और दक्षता का परिचय देते हुए साइबर ठगी का शिकार हुए एक पीड़ित की पूरी रकम सुरक्षित वापस करा दी है। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर जनपद संतकबीरनगर में महुली पुलिस और साइबर टीम ने एक बार फिर अपनी तत्परता और दक्षता का परिचय देते हुए साइबर ठगी का शिकार हुए एक पीड़ित की पूरी रकम सुरक्षित वापस करा दी है। क्रैक साइबर क्राइम अभियान” के तहत की गई इस कार्रवाई से पुलिस की सक्रियता और तकनीकी दक्षता का प्रभावी उदाहरण सामने आया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम हरिहरपुर निवासी सेराज अहमद ने 30 जून को फोन-पे के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करते समय गलती से एक गलत मोबाइल नंबर दर्ज कर दिया, जिसके कारण उनके ₹15,000 किसी अनजान व्यक्ति के खाते में चले गए। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाने के लिए पीड़ित ने 2 जुलाई को थाना महुली पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। थाना प्रभारी महुली श्री दुर्गेश पाण्डेय और साइबर प्रभारी श्री अनुज कुमार यादव की टीम ने बैंकिंग और तकनीकी प्रक्रियाओं का उपयोग करते हुए तेजी से जांच शुरू की। टीम ने संबंधित बैंक और तकनीकी सहायता के माध्यम से कुछ ही घंटों के भीतर पूरी राशि को ट्रैक कर सुरक्षित रूप से पीड़ित के खाते में वापस क्रेडिट करा दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित सेराज अहमद और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी दुर्गेश पाण्डेय, साइबर प्रभारी अनुज कुमार यादव, कांस्टेबल अंकित पटेल, सोनू यादव, मनोज यादव एवं महिला कांस्टेबल कमलेश कुमारी की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस सफलता ने न केवल एक परिवार को आर्थिक राहत दी बल्कि आम जनता के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता भी बढ़ाई है। महुली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सावधानी बरतें, किसी भी अनजान लिंक या कॉल पर भरोसा न करें और UPI पिन, OTP या बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें। इसके साथ ही पुलिस ने यह भी बताया कि यदि कोई साइबर फ्रॉड हो जाए तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और धन की रिकवरी संभव हो सके।

Related News

उत्तर प्रदेश: वन महोत्सव सप्ताह: तीन ग्राम पंचायतों में ग्रीन चौपाल, ग्रामीणों को बांटे गए पौधे

उत्तर प्रदेश: बंधक जमीन बेचकर बैंक से धोखाधड़ी, 13 किसानों पर FIR; खरीदार भी जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश: धोती-साड़ी योजना के तहत लाभार्थियों को वस्त्र वितरित, जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

झारखण्ड: धोती-साड़ी योजना के तहत लाभार्थियों को वस्त्र वितरित, जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

महाराष्ट्र: लोकस्वातंत्र्य पत्रकार महासंघाच्या मेळाव्यात 40 गुणवंत विद्यार्थ्यांचा गौरव, जागतिक संशोधक डॉ. प्रशांत देशमुख यांचा सन्मान

उत्तर प्रदेश: बंद आरओ, बदहाल शौचालय और मूलभूत सुविधाओं के अभाव से कर्मचारी-ग्रामीण परेशान


Featured News