-
☰
मध्य प्रदेश: पं. नेहरू कॉलेज परीक्षा केंद्र पर दो छात्रों को नकल करते पकड़ा गया, दो शिक्षिकाएं निलंबित
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मुरैना बुधवार को जिले में 12वीं बोर्ड परीक्षा 76 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई।
विस्तार
मध्य प्रदेश: मुरैना बुधवार को जिले में 12वीं बोर्ड परीक्षा 76 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। सख्ती के दावों के बीच नकल के लिए बदनाम बानमोर स्थित पं. नेहरू कॉलेज (भाग-एक व भाग-दो) परीक्षा केंद्र पर बड़ा खुलासा हुआ। कलेक्टर के उड़नदस्ता दल ने छापामार कार्रवाई के दौरान दो परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। जांच में सामने आया कि ड्यूटी पर तैनात शासकीय शिक्षिका नंदिनी भदौरिया (आशिकी माध्यमिक विद्यालय, बमरौली) और यशोदा सिकरवार (शासकीय माध्यमिक विद्यालय, रिठौरा) स्वयं छात्रों को नकल कराने में सहयोग कर रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने दोनों महिला शिक्षिकाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से परीक्षा केंद्रों पर हड़कंप मच गया है। वहीं, नकल पर लगाम लगाने के दावों के बीच यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर