-
☰
मध्य प्रदेश: सब्जी मंडी बारिश में दलदल में तब्दील, जल निकासी की लापरवाही हुई उजागर
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: पोरसा जरा सी बरसात ने शहर की मुख्य सब्जी मंडी की व्यवस्था की पोल खोल दी।
विस्तार
मध्य प्रदेश: पोरसा जरा सी बरसात ने शहर की मुख्य सब्जी मंडी की व्यवस्था की पोल खोल दी। हल्की बारिश के बाद ही मंडी परिसर में कीचड़ और की स्थिति बन गई, जिससे खरीदारों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जगह-जगह कीचड़ हो जाने से मंडी दलदल में तब्दील हो गई और लोगों को फिसलन भरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ा। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। वर्षों से जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हर बारिश में यही हालात बन जाते हैं। मंडी में आने वाली महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। कई बार लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। ग्राहकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सब्जी हर घर की एक आवश्यक वस्तु है और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए लोगों को मंडी आना ही पड़ता है। ऐसे में बुनियादी सुविधाओं का अभाव प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। व्यापारियों ने मांग की है कि मंडी परिसर में पक्की फर्श, समुचित जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि बरसात के दिनों में भी आमजन को राहत मिल सके। फिलहाल जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई ठोस और स्थायी समाधान नहीं किया गया है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मुख्य नगर पलिका अधिकारी अवधेश सिंह सेंगर का कहना है कि हम शीघ्र ही स्थाई समाधान कर देंगे हमारे संज्ञान में है। व्यापारी अपनी सब्जी की मिट्टी को सड़क पर डाल देते हैं। इसलिए कीचड़ होती है दुकानदारों पर शक्ति की जाएगी तब इसका समाधान संभव है।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर