-
☰
No image found.
राजस्थान: बालोतरा पुलिस ने मनाया ड्राइवर डिग्निटी डे, वाहन चालकों को किया सम्मानित
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री राजेश कुमार काॅवत आईपीएस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित सड़क परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिनांक
विस्तार
राजस्थान: पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री राजेश कुमार काॅवत आईपीएस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित सड़क परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिनांक 17 सितम्बर 2026 को जिले में Driver Dignity Day 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत जिला परिवहन अधिकारी, वाहन चालक यूनियन/संघों, वाहन चालकों, परिवहन एवं लॉजिस्टिक कंपनियों, आमजन, स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थानों एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के समन्वय से व्यापक जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा श्री हरफूलसिंह आरपीएस एवं समस्त वृताधिकारीगण जिला बालोतरा के निकट सुपरविजन में जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पुलिस प्रशासन द्वारा उनकी समस्याओं के समाधान एवं हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। Driver Dignity Day 2026 के अवसर पर वाहन चालकों के अमूल्य योगदान, सम्मान एवं गरिमा को रेखांकित करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान आमजन को भी संदेश दिया गया कि वाहन चालक हमारे दैनिक जीवन, सार्वजनिक परिवहन, आवश्यक सेवाओं तथा देश की आर्थिक गतिविधियों की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे यात्रियों एवं आवश्यक वस्तुओं को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह वाहन चालकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करे, उनके कार्य की गरिमा का सम्मान करे तथा सड़क पर धैर्य, संयम एवं जिम्मेदारी का परिचय दे। जिला मुख्यालय पर जिला परिवहन अधिकारी बालोतरा श्री भगवाना राम गहलोत द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं जिम्मेदार वाहन संचालन की शपथ दिलाई गई। यातायात प्रभारी बालोतरा, श्री नैनाराम उपनिरीक्षक मय यातायात पुलिस टीम एवं जिले की समस्त थानों की पुलिस टीमों द्वारा वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, सीट बेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने तथा नशे की स्थिति में वाहन नहीं चलाने की अपील की गई।
सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि एक-दूसरे के प्रति सम्मान, धैर्य और जिम्मेदारी का भी विषय है। आइए, वाहन चालकों के सम्मान और सुरक्षित यातायात संस्कृति को बढ़ावा देने में अपनी सहभागिता निभाएं।
उत्तर प्रदेश: तालाब में पलटी अनियंत्रित कार, डूबने से बस्ती के दो युवकों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में तकनीकी सहायकों ने खोला मोर्चा, CM को ज्ञापन भेज दी आंदोलन की चेतावनी
उत्तर प्रदेश: कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर बदला बसपा का कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने 3,567 नवचयनित शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
उत्तर प्रदेश: बरेली मंडल के विधायकों के कामकाज की समीक्षा करेंगे सीएम योगी
