-
☰
No image found.
राजस्थान: 8 साल बाद BCR चुनाव संपन्न, भीलवाड़ा में 83% मतदान, 29 अप्रैल से मतगणना
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: भीलवाड़ा,25 सीटों के लिए 234 प्रत्याशी मैदान में, 29 अप्रैल से मतगणना संभव; महिला अधिवक्ताओं की सक्रिय भागीदारी, पुलिस जाप्ता रहा चाक-चौबंद भीलवाड़ा के कानूनी गलियारों में बुधवार को लोकतंत्र का बड़ा उत्सव देखने को मिला।
विस्तार
राजस्थान: भीलवाड़ा,25 सीटों के लिए 234 प्रत्याशी मैदान में, 29 अप्रैल से मतगणना संभव; महिला अधिवक्ताओं की सक्रिय भागीदारी, पुलिस जाप्ता रहा चाक-चौबंद भीलवाड़ा के कानूनी गलियारों में बुधवार को लोकतंत्र का बड़ा उत्सव देखने को मिला। 8 साल बाद हुए बार काउंसिल ऑफ राजस्थान (BCR) चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। प्रदेशभर में अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, वहीं महिला अधिवक्ताओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही और उन्होंने उत्साह के साथ मतदान किया। भीलवाड़ा में 2080 में से 1733 अधिवक्ताओं ने वोट डालते हुए 83.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया, जो उल्लेखनीय रहा। जिले से सुरेश चंद्र श्रीमाली, गोपाल सोनी, नीरज कुमार गुर्जर और रामपाल शर्मा के बीच मुकाबला रोचक बना रहा। प्रदेशभर में 25 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 234 उम्मीदवार मैदान में थे, जिसमें करीब 84 हजार वकीलों ने सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान किया। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए हाईकोर्ट के निर्देश पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए। हर केंद्र पर पुलिस जाप्ता चाक-चौबंद नजर आया और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। चुनाव के दौरान अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम, जूनियर वकीलों के लिए स्टाइपेंड और चिकित्सा सुविधाएं प्रमुख मुद्दे रहे। मतदान वरीयता मत (STV) प्रणाली से हुआ, जिसमें मतदाता उम्मीदवारों को प्राथमिकता के आधार पर रैंक देते हैं। मतदान के बाद मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच जोधपुर मुख्यालय भेज दिया गया है। मतगणना 29 अप्रैल से शुरू होने की संभावना है, जिस पर अब सभी की नजरें टिकी हैं।
राजस्थान: ओम बिरला ने किया आह्वान—राजस्थान बने विश्व शिक्षा केंद्र
बिहार: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार, मोबाइल व डेटा बरामद
उत्तर प्रदेश: डीएम विपिन कुमार जैन का गैसड़ी CHC निरीक्षण, फार्मासिस्ट हटाने के निर्देश
उत्तर प्रदेश: विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में जनगणना-2027 प्रशिक्षण शुरू, 7 मई से स्व-गणना सुविधा
बिहार: एटीएम में कार्ड फंसा कर ठगी, खाते से 60 हजार रुपये उड़ाए
