-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में जनगणना-2027 प्रशिक्षण शुरू, 7 मई से स्व-गणना सुविधा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनगणना-2027 के प्रथम चरण को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में आज CMS इंटर कॉलेज में 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को जनगणना की पूरी प्रक्रिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनगणना-2027 के प्रथम चरण को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में आज CMS इंटर कॉलेज में 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को जनगणना की पूरी प्रक्रिया, जिम्मेदारियों व स्व-गणना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि "सभी कार्मिक अपने कार्य को पूरी जिम्मेदारी व निष्ठा से करें।"उन्होंने बताया कि प्रगणकों व सुपरवाइजरों को कार्यक्षेत्र के समीप ही हाउस लिस्टिंग ब्लॉक आवंटित किए जाएंगे, जिससे कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके। भारत में पहली बार: 'स्व-गणना' सुविधा शुरू उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना' (Self-Enumeration)की सुविधा 7 मई से 21 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इसके माध्यम से नागरिक se.census.gov.in पोर्टल पर अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन स्वयं भर सकते हैं।
स्व-गणना की प्रक्रिया: 1.अवधि: 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक।
2.वेबसाइट: http://se.census.gov.in पर जाएं।
3.रजिस्ट्रेशन:मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें, राज्य चुनें, OTP से सत्यापन करें।
4.विवरण भरें: परिवार की सही जानकारी दर्ज करें। ये प्रक्रिया सिर्फ15-20 मिनट में पूरी हो जाती है। यह सुविधा 22 मई से शुरू होने वाली प्रत्यक्ष मकान सूचीकरण से पहले की जाएगी। स्व-गणना के फायदे जानकारी सटीक रहती है, समय की बचत होती है और प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होती है। भारत के इतिहास में पहली बार हो रही यह स्व-गणना आधुनिकता और डिजिटल भारत का अहम हिस्सा साबित होगी।
जिला जनगणना अधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि "स्व-गणना का लाभ उठाएं और जनगणना-2027 को सफल बनाएं।"
राजस्थान: ओम बिरला ने किया आह्वान—राजस्थान बने विश्व शिक्षा केंद्र
बिहार: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार, मोबाइल व डेटा बरामद
उत्तर प्रदेश: डीएम विपिन कुमार जैन का गैसड़ी CHC निरीक्षण, फार्मासिस्ट हटाने के निर्देश
बिहार: एटीएम में कार्ड फंसा कर ठगी, खाते से 60 हजार रुपये उड़ाए
