-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जमीन विवाद पर बढ़ा तनाव, सुरेश कुमार खन्ना कार्यक्रम छोड़ लौटे, अंबेडकर प्रतिमा पर बवाल
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर के ग्राम पंचायत निवाड़ी के घूरखेडा गांव में जमीन विवाद ने अचानक तूल पकड़ लिया है जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर के ग्राम पंचायत निवाड़ी के घूरखेडा गांव में जमीन विवाद ने अचानक तूल पकड़ लिया है जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए हालात को काबू में रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा इस दौरान उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना गांव पहुंचे लेकिन यह कार्यक्रम को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की अनुमति एक स्थान के लिए दी गई थी जबकि आयोजन दूसरी जगह किया जाना था इस बदलाव की सूचना उत्तर प्रदेश वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना जी को पहले से ही नहीं दी गई थी मामले की जानकारी की मिलते ही मंत्री ने स्पष्ट कहा कि कार्यक्रम नियमों के अनुसार इस स्थान पर होगा जहां अनुमति ली है नियमों के उल्लंघन को देखते हुए उन्होंने मौके से ही वापस लौटने का फैसला लिया वही विपक्षी पक्ष के इस मुद्दे को जोर-जोर से उठाया जिससे माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया जमीन विवाद के बीच मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लेखपाल को बुलाकर जमीन की पैमाइश कराई जाए और पूरे मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए इस विवाद का एक और संवेदनशील पहलू तब सामने आया जब उसे स्थान को लेकर आपत्ति जताई गई जहां भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित होती थी इस मुद्दे ने मामले को और ज्यादा संवेदनशील बना दिया। मौके पर पहुंचे शहवाजनगर के प्रधान महेश चंद्र गौतम नरेंद्र राज्यों की जताते हुए कहा कि बार-बार बाबा साहेब की प्रतिमा को लेकर ही विवाद क्यों खड़ा किया जाता है उन्होंने इसे संविधान और सामाजिक सम्मान से जुड़ा गंभीर विषय बताया फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम के बाद शाहजहांपुर में सियासी और सामाजिक हलचल तेज हो गई अब सब की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है कि इस संवेदनशील विवाद को समाधान किस तरीके से निकाला जाता है।
राजस्थान: ओम बिरला ने किया आह्वान—राजस्थान बने विश्व शिक्षा केंद्र
बिहार: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार, मोबाइल व डेटा बरामद
उत्तर प्रदेश: डीएम विपिन कुमार जैन का गैसड़ी CHC निरीक्षण, फार्मासिस्ट हटाने के निर्देश
उत्तर प्रदेश: विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में जनगणना-2027 प्रशिक्षण शुरू, 7 मई से स्व-गणना सुविधा
बिहार: एटीएम में कार्ड फंसा कर ठगी, खाते से 60 हजार रुपये उड़ाए
