Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान सूचीकरण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 23/04/2026 05:15:27 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 23/04/2026 05:15:27 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: भारत की आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण, ’मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ के सुचारू संचालन हेतु आज जनपद के तहसील सदर और नगर पालिका परिषद मोहम्मदाबाद में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: भारत की आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण, ’मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ के सुचारू संचालन हेतु आज जनपद के तहसील सदर और नगर पालिका परिषद मोहम्मदाबाद में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण आगामी दो दिनों तक निरंतर जारी रहेगा। तहसील सदर के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ’राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, गाजीपुर’ में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि दिनेश कुमार अपर जिलाधिकारी वि/रा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उनके साथ तहसीलदार सदर भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के प्रथम दिन जनगणना कार्य निदेशालय, लखनऊ की ओर से डॉ. हेमंत कुमार वर्मा उप निदेशक/मंडल प्रभारी, शिवम सिंह जिला प्रभारी, गाजीपुर , मास्टर ट्रेनर  राजवंत सिंह  एवं आलोक तिवारी डि0आई0ई0टी0 विशेष रूप से उपस्थित रहे और प्रशिक्षण की बारीकियों पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण कुल 9 बैच’ में आयोजित इस कार्यक्रम में 18 फील्ड ट्रेनर्स द्वारा कुल 450 प्रशिक्षार्थियों को डिजिटल जनगणना और डेटा संकलन की तकनीकी जानकारी दी गई।

इसी क्रम में मुहम्मदाबाद नगर पालिका सभागार में जनगणना प्रशिक्षण का शुभारम्भ उत्साहपूर्वक  हुआ।  प्रशिक्षण का उद्घाटन ’अधिशासी अधिकारी मोहम्मदाबाद द्वारा किया गया।  मोहम्मदाबाद में कुल 1 बैच संचालित किया गया, जिसमें 2 फील्ड ट्रेनर्स द्वारा 38 प्रशिक्षार्थियों को गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरी तरह से कार्य-केंद्रित है और ’तीन दिनों तक’ चलेगा। कल और परसों (23 एवं 24 अप्रैल) को प्रशिक्षार्थियों को मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा एंट्री, हाउस लिस्टिंग ब्लॉक की पहचान और फील्ड वर्क के दौरान आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों के समाधान के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिया कि जनगणना एक राष्ट्रव्यापी महत्वपूर्ण कार्य है, अतः सभी प्रगणक और पर्यवेक्षक पूरी निष्ठा और शुद्धता के साथ डेटा संकलन का कार्य सुनिश्चित करें।