-
☰
राजस्थान: धनोप ग्राम पंचायत की प्रशासक रिंकू वैष्णव पद से मुक्त, राज्य सरकार ने जारी किए आदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: पंचायती राज विभाग जयपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत धनोप की प्रशासक एवं वर्तमान सरपंच श्रीमती रिंकू देवी वैष्णव को प्रशासनिक पद से मुक्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई नियम विरुद्ध पट्टे जारी किए जाने के आरोप प्रमाणित पाए जाने के बाद की गई है।
विस्तार
राजस्थान: पंचायती राज विभाग जयपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत धनोप की प्रशासक एवं वर्तमान सरपंच श्रीमती रिंकू देवी वैष्णव को प्रशासनिक पद से मुक्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई नियम विरुद्ध पट्टे जारी किए जाने के आरोप प्रमाणित पाए जाने के बाद की गई है। जानकारी के अनुसार अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन उप सचिव द्वितीय तिलोकचंद मीणा ने अपने आदेश क्रमांक 13/52/4345 दिनांक 11 फरवरी 2025 की अनुपालना में यह निर्णय लिया। जांच में पाया गया कि पद का दुरुपयोग करते हुए नियमों के विरुद्ध पट्टे जारी किए गए थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। श्रीमती रिंकू वैष्णव वर्तमान में ग्राम पंचायत धनोप, पंचायत समिति शाहपुरा, जिला भीलवाड़ा में प्रशासक के पद पर कार्यरत थीं। प्रशासक पद के साथ-साथ वे ग्रामीण भारतीय जनता पार्टी महिला मंडल की अध्यक्ष भी हैं। राज्य सरकार द्वारा प्रशासक पद से हटाए जाने के बाद ग्राम में चर्चा का माहौल है। कुछ ग्रामीणों ने इस कार्रवाई को प्रशासनिक पारदर्शिता की दिशा में उठाया गया कदम बताया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार विभागीय कार्रवाई आगे भी जारी रह सकती है। फिलहाल पंचायत प्रशासन की जिम्मेदारी अस्थायी रूप से अन्य अधिकारी को सौंपी जाने की संभावना है।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर