-
☰
राजस्थान: राजस्थान युवा शक्ति दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम, 530 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
राजस्थान: दिवस समारोह की श्रृंखला में मंगलवार कोे राजस्थान युवा शक्ति दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला परिषद सभागार में किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जयपुर में आयोजित राज्य स्तरी
विस्तार
राजस्थान: दिवस समारोह की श्रृंखला में मंगलवार कोे राजस्थान युवा शक्ति दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला परिषद सभागार में किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों में नव नियुक्त कार्मिकों और युवाओं की भागीदारी रही। राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा नव चयनित कार्मिकों को सम्मानित करते हुए विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर के साथ जिला परिषद के एसीईओ, चिकित्सा विभाग, नगरपरिषद व सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारी एवं कार्मिकों सहित नवचयनित युवक/युवतियां मौजूद रहे। जिला रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक गिरिराज सिंह ने बताया कि इस दौरान कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग के 300, पशुपालन विभाग के 64, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग (मनरेगा) के 70, राजस्व विभाग के (पटवारी) 72, आयुर्वेदिक विभाग के 10, होम्योपैथिक के 10 तथा डीओआईटी के 4 नवचयनितों सहित कुल 530 नव चयनित युवाओं को कौशल उन्नयन प्रमाण पत्र एवं नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
उत्तर प्रदेश: 64.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी
मध्य प्रदेश: ब्रह्माकुमारी आश्रम में राधा-कृष्ण झांकी से गूंजा भक्तिमय माहौल
उत्तर प्रदेश: नवोदय विद्यालय में छात्रा का चयन, विद्यालय में खुशी की लहर
वेस्ट बंगाल: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश: NCBT की बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा व अधिकारों पर मंथन
उत्तर प्रदेश: मीरगंज में वैश्य समाज कीगौ-सेवा, गौशाला में खिलाया चारा-गुड़