Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: एनकाउंटर के बाद पत्नी का दर्द छलका, बोली—‘9 साल के जुल्म से मिली आज़ादी’

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , Date: 18/03/2026 01:09:27 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju(UP) ,
  • Date:
  • 18/03/2026 01:09:27 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: इज्जतनगर क्षेत्र में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस के मुख्य आरोपी अफसर खान उर्फ बौरा के पुलिस एनकाउंटर के बाद उसकी पत्नी सायमा का दर्द सामने आया है। खुशलोक अस्पताल में भर्ती सायमा ने अपने पति को

विस्तार

उत्तर प्रदेश: इज्जतनगर क्षेत्र में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस के मुख्य आरोपी अफसर खान उर्फ बौरा के पुलिस एनकाउंटर के बाद उसकी पत्नी सायमा का दर्द सामने आया है। खुशलोक अस्पताल में भर्ती सायमा ने अपने पति को “जल्लाद” बताते हुए कहा कि उसकी मौत से अब उसे और उसके बच्चों को राहत मिली है गंभीर हालत में इलाज करा रही सायमा ने कहा कि अगर पुलिस कार्रवाई नहीं होती तो वह और उसके बच्चे जिंदा नहीं बचते। उसने पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि अब उसके परिवार की जान सुरक्षित है ‘पति बच्चों की गर्दन पर चाकू रखकर करता था ब्लैकमेल’सायमा ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में हुई थी और तब से ही वह लगातार घरेलू हिंसा का शिकार रही। उसके अनुसार, उसका पति अक्सर उसे बेरहमी से पीटता था और कई बार बच्चों की गर्दन पर चाकू रखकर डराता था। उसने आरोप लगाया कि आरोपी कमाई करने के बावजूद घर खर्च नहीं देता था और उसे भूखा तक रखता था। घटना से पहले भी वह दो दिन तक रोजे में थी, लेकिन उसे खाने तक को नहीं दिया गया। 


पहले भी दर्ज कराया था केस, नहीं मिला स्थायी समाधान पीड़िता ने बताया कि उसने वर्ष 2022 में भी अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में मामला दबा दिया गया। इसके अलावा, कुछ दिन पहले ही उसने इज्जतनगर थाने में भी शिकायत की थी, जब आरोपी ने उस पर तमंचा तान दिया था पंचायत में बुलाकर किया जानलेवा हमला घटना के दिन की जानकारी देते हुए सायमा ने बताया कि उसे बातचीत के बहाने रिश्तेदार के घर बुलाया गया था। वहां पहुंचते ही आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी
विवाद बढ़ने पर आरोपी ने छिपाकर रखे चाकू से अचानक हमला कर दिया। उसने पहले साले पर वार किया, फिर पत्नी और सास को निशाना बनाया। इस हमले में सास और साले की मौत हो गई, जबकि सायमा गंभीर रूप से घायल हो गई।  डॉक्टर बोले हालत अभी भी नाजुक खुशलोक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विनोद पगरानी के अनुसार, सायमा के सीने और पेट में गहरे घाव हैं। उसे लगातार निगरानी में रखा गया है और इंटरनल ब्लीडिंग को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। 


पुलिस का दावा—मुठभेड़ में मारा गया आरोपी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के मुताबिक, डबल मर्डर के बाद आरोपी फरार हो गया था। उसकी तलाश में कई टीमें लगाई गई थीं मंगलवार सुबह सहारा ग्राउंड के पास पुलिस ने आरोपी को घेर लिया। खुद को घिरा देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ और अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया अब हमारे बच्चे सुरक्षित हैं’—सायमा
पति की मौत की जानकारी मिलने के बाद सायमा ने राहत जताई और कहा कि अब उसके बच्चों को डर में जीने की जरूरत नहीं है आपको बता दे अभी तक फिलहाल उसे यह जानकारी नहीं दी गई है कि इस हमले में उसकी मां और भाई की मौत हो चुकी है। अस्पताल में वह अपने परिवार की सलामती के लिए दुआ कर रही है।