-
☰
उत्तर प्रदेश: 64.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 64.95 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है पुलिस को
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 64.95 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है पुलिस को यह सफलता तब मिली जब टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध स्मैक लेकर ग्राम मनकरा की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेहरबान (पुत्र शौहरत अली) के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष है। वह ग्राम रईया नगला, थाना मीरगंज का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 के तहत मामला दर्ज किया है तलाशी के दौरान आरोपी मेहरबान की पैंट की जेब से 64.95 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह स्मैक होटल और ढाबों पर आने वाले ट्रक ड्राइवरों से खरीदता था। वह इसे आगे बेचने के लिए अपने घर ले जा रहा था। इंस्पेक्टर मीरगंज संजय तोमर ने बताया कि चेकिंग के दौरान स्मैक तस्कर को पकड़ा गया है। उसके पास से स्मैक बरामद हुई है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
उत्तर प्रदेश: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर 7 गाड़ियों की भीषण भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
उत्तर प्रदेश: हूटर बजाकर दौड़ी गाड़ियां, खिड़कियों व सनरूफ से बाहर झूलते लोग
उत्तर प्रदेश: नो एंट्री में घुसा ट्रक ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड को कुचला, 4 महीने बाद था रिटायरमेंट
उत्तर प्रदेश: नवाबगंज में ट्रक–डीसीएम की भीषण टक्कर, चालक केबिन में फंसा, हालत गंभीर