Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बंखंडी नाथ मंदिर का रहस्य, रंग बदलता शिवलिंग और द्रौपदी से जुड़ी मान्यताई है

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , Date: 18/03/2026 01:04:25 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju(UP) ,
  • Date:
  • 18/03/2026 01:04:25 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बंखंडी नाथ महादेव मंदिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है. मंदिर के महंत बाबा केदारपुरी के अनुसार यह मंदिर जूना अखाड़ा के संरक्षण में है. इसका इतिहास करीब 5000 वर्ष पुराना माना जाता है. जो द्वापर युग और

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बंखंडी नाथ महादेव मंदिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है. मंदिर के महंत बाबा केदारपुरी के अनुसार यह मंदिर जूना अखाड़ा के संरक्षण में है. इसका इतिहास करीब 5000 वर्ष पुराना माना जाता है. जो द्वापर युग और महाभारत काल से जुड़ा बताया जाता है. पौराणिक मान्यता के अनुसार जब महाभारत का युद्ध समाप्त हुआ तो युद्ध में हुए भारी नरसंहार के कारण पांडवों पर गुरु हत्या, नर हत्या और ब्रह्म हत्या का दोष लगा. इन पापों से मुक्ति पाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने पांडवों को भगवान भोलेनाथ की शरण में जाने की सलाह दी। 


भगवान शिव की खोज में निकलने के दौरान पांडव इस स्थान पर भी पहुंचे और यहां विश्राम किया. इसी स्थान पर माता द्रौपदी के हाथों शिवलिंग की स्थापना की गई. और भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की गई. यही स्थान आज बंखंडी नाथ महादेव मंदिर के रूप में प्रसिद्ध है. कथा के अनुसार इसके बाद पांडव जागेश्वर धाम पहुंचे. जहां भगवान शिव नंदी के रूप में प्रकट हुए. बताया जाता है कि भीम ने उन्हें पहचान लिया. और पकड़ने की कोशिश की. लेकिन तभी भगवान शिव भूमि में समा गए।