Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मामी के प्रेम में अंधे युवक ने पत्नी की हत्या की, खुदकुशी की कोशिश

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , Date: 18/03/2026 12:39:18 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju(UP) ,
  • Date:
  • 18/03/2026 12:39:18 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संभल से एक चौंकाने वाली खबर आई है। उत्तर प्रदेश की चौंकाने वाली खबर यह है कि एक युवक अपनी सगी मामी के प्यार में पागल हो गया। सगी मामी से प्यार करने वाले भांजे ने प्यार में पागल होकर सारी हदें पार कर दी मामी के साथ शादी करने की

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संभल से एक चौंकाने वाली खबर आई है। उत्तर प्रदेश की चौंकाने वाली खबर यह है कि एक युवक अपनी सगी मामी के प्यार में पागल हो गया। सगी मामी से प्यार करने वाले भांजे ने प्यार में पागल होकर सारी हदें पार कर दी मामी के साथ शादी करने की जिद पर अड़े हुए भांजे ने पागलपन में अपनी पत्नी की हत्या कर डाली। मामी के प्यार का जुनून उसके सिर पर इस कदर सवार था कि उसने अपनी जान लेने का भी प्रयास किया। उत्तर प्रदेश के संभल का है यह पूरा मामला सगी मामी के प्यार में पागल हो जाने का यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के संभल का है। आपको बता दें कि अमरोहा जिले के आलमपुर गांव के निवासी नफीस का बदायूं जिले के उगैती निवासी नजमा के साथ 15 साल पहले निकाह हुआ था। बीते चार साल पहले दोनों लोग संभल के हयातनगर थाना इलाके के सरायतरीन कस्बे में किराए के मकान में रहने लगे थे। नफीस घर से कुछ ही दूर पर मेडिकल स्टोर की दुकान संचालित करता था।

 इसी बीच बीते दो साल से नफीस का अपनी ही मामी के साथ प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। लेकिन जब दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की कहानी नफीस की पत्नी नजमा को पता लगी तो विवाद शुरू हो गया। पत्नी के विरोध के बाद भी नफीस ने अपनी मामी को साथ रखने की ठान ली। इसके बाद नफीस की पत्नी नजमा नाराज होकर अपने चार बच्चों के साथ संभल सदर कोतवाली क्षेत्र के मंडी किशन दास सराय में किराए के मकान में रहने लगी थी। रविवार 15 मार्च 2026 की रात को करीब 11 बजे नफीस अपनी पत्नी नजमा के मकान पर पहुंचा और फिर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी बीच नफीस ने बच्चों के सामने ही अपनी पत्नी नजमा की कैंची घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुद को भी कैंची मारकर सुसाइड करने का प्रयास किया पड़ोसियों ने बचाया पागल प्रेमी को उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि शोर मचता हुआ देखकर घर में पहुंचे पड़ोसियों ने युवक को आत्महत्या करने से रोक लिया। 

इसी बीच घटना की जानकारी मिलने पर संभल सदर कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहां घायल हत्यारे को तुरंत संभल जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। साथ ही पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त की गई कैंची बरामद की है। पुलिस अब घटना की जांच पड़ताल कर रही है और इसी के साथ नफीस की प्रेमिका मामी से भी अब पुलिस पूछताछ करेगी। मृतक आशा वर्कर महिला नजमा की सहयोगी महिला का कहना है कि पति-पत्नी के बीच 2 साल से लगातार झगड़ा चल रहा था। नजमा अपने पति के साथ रहना चाहती थी लेकिन पति अपने साथ नहीं रखना चाहता था। क्योंकि वह अपनी मामी के साथ दूसरा निकाह करना चाह रहा था।