Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: हिंदू नववर्ष पर 20–22 मार्च तक ‘सनातन नववर्ष महोत्सव मेला’, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम 

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , Date: 18/03/2026 12:43:17 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju(UP) ,
  • Date:
  • 18/03/2026 12:43:17 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष्य में सनातन संस्कृति चेतना ट्रस्ट द्वारा तीन दिवसीय “सनातन नववर्ष महोत्सव मेला” का आयोजन 20, 21 और 22 मार्च 2026 को मरी रोड स्थित मेला मैदान में किया जाएगा।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष्य में सनातन संस्कृति चेतना ट्रस्ट द्वारा तीन दिवसीय “सनातन नववर्ष महोत्सव मेला” का आयोजन 20, 21 और 22 मार्च 2026 को मरी रोड स्थित मेला मैदान में किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है आयोजकों के अनुसार मेले में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। तीनों दिनों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन-संगीत, कवि सम्मेलन, बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं और विभिन्न आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे
20 मार्च (शुक्रवार) को मेले का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा। उद्घाटन अवसर पर प्रसिद्ध गायिका अभिलिप्सा पांडा अपनी प्रस्तुति देंगी और भक्ति संगीत से वातावरण को भक्तिमय बनाएंगी।

इसके साथ ही पारंपरिक नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी 21 मार्च (शनिवार) को शाम 7 बजे से भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा, जिसमें देश के कई नामचीन कवि हास्य, व्यंग्य और ओज से भरपूर कविताओं का पाठ करेंगे 22 मार्च (रविवार) को समापन दिवस पर प्रसिद्ध गायक अतुल पंडित का म्यूजिकल बैंड प्रस्तुति देगा। इसके अलावा सम्मान समारोह, प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
मेले में आने वाले लोगों के लिए खाने-पीने के स्टॉल, बच्चों के झूले, खरीदारी के स्टॉल और मनोरंजन की विशेष व्यवस्था रहेगी। आयोजकों ने शहरवासियों से परिवार सहित मेले में पहुंचकर हिंदू नववर्ष के इस उत्सव में भाग लेने की अपील की है इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष रविन्द्र अग्रवाल (सीए), सचिव भावेश अग्रवाल, मेला प्रभारी मुकेश जैन, सह-मेला प्रभारी राहुल गुप्ता, राजन जैन, अनुपम खंडेलवाल और पवनदीप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।