Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: इज्जतनगर में दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर, पत्नी बोली—“अब खत्म हुआ डर

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , Date: 18/03/2026 03:58:45 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Chhatra Pal ,
  • Date:
  • 18/03/2026 03:58:45 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  इज्जतनगर क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद मंगलवार तड़के पुलिस एनकाउंटर में मुख्य आरोपी अफसर उर्फ बौरा ढेर हो गया। इस पूरे घटनाक्रम ने जहां एक ओर पीड़ित परिवार को राहत दी, वहीं आरोपी के परिजनों ने पुलिस

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  इज्जतनगर क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद मंगलवार तड़के पुलिस एनकाउंटर में मुख्य आरोपी अफसर उर्फ बौरा ढेर हो गया। इस पूरे घटनाक्रम ने जहां एक ओर पीड़ित परिवार को राहत दी, वहीं आरोपी के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल भी खड़े किए हैं। अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही पत्नी सायमा के शब्द इस घटना की भयावहता को बयां करते हैं मेरा पति हैवान था… वह मुझे और बच्चों को मार डालता। मेरा पति हैवान था… अब डर खत्म हुआ अस्पताल में भर्ती सायमा ने बताया कि उसका पति अफसर लंबे समय से उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकियां देता था। वह कहता था कि पूरे परिवार को खत्म कर देगा। 

सायमा के मुताबिक, शादी के आठ साल बाद भी उसका व्यवहार नहीं बदला। वह हर दिन डर के साए में जी रही थी। सायमा ने पुलिस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि अब वह अपने बच्चों को बिना डर के पाल सकेगी। पंचायत में शुरू हुआ विवाद, खून-खराबे में बदला
सोमवार को गांव में पंचायत के दौरान दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी। इसी दौरान अफसर ने गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने सायमा के भाई आदिल पर चाकू से हमला कर दिया। बचाने आए सास आसमा को भी।