-
☰
उत्तर प्रदेश: नवाबगंज में ट्रक–डीसीएम की भीषण टक्कर, चालक केबिन में फंसा, हालत गंभीर
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम गरगैया के पास पुलिया पर मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से एक-दूसरे में समा गए और मौके
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम गरगैया के पास पुलिया पर मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से एक-दूसरे में समा गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद ट्रक चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिसे निकालने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। स्टेयरिंग के बीच बुरी तरह जकड़ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि उसके शरीर का निचला हिस्सा पूरी तरह फंस गया और वह हिल भी नहीं पा रहा था। मौके पर मौजूद लोग मदद करना चाहते थे, लेकिन हालात इतने खतरनाक थे कि कोई सीधे हस्तक्षेप नहीं कर सका। हर बीतता सेकंड चालक की जिंदगी पर भारी पड़ रहा था। हाइड्रा और सब्बल से चला रेस्क्यू ऑपरेशन सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हालात को देखते हुए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन दोनों वाहनों की बॉडी इस कदर आपस में फंस चुकी थी कि चालक तक पहुंचना मुश्किल हो गया।
स्टेयरिंग में फंसा चालक, हर सेकंड बन गया जानलेवा हादसे में ट्रक चालक सुनील कुमार (निवासी मधुबनी, बिहार)