Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अजहरी मस्जिद में ख़त्म-ए-कुरआन का जश्न, हाफिज अतिकूर रहमान का हुआ सम्मान

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Mohammad Rehan , Date: 18/03/2026 03:53:14 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Mohammad Rehan ,
  • Date:
  • 18/03/2026 03:53:14 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: देवरनिया के वार्ड नंबर 6 में स्थित अजहरी मस्जिद में रमजान के महीने में तरावीह की नमाज के दौरान  ख़त्म-ए-कुरआन शरीफ़ (कुरआन ए पाक की मुकम्मल तिलावत) का जश्न मनाया गया।मस्जिद के खजांची मो अलीम उर्फ रा

विस्तार

उत्तर प्रदेश: देवरनिया के वार्ड नंबर 6 में स्थित अजहरी मस्जिद में रमजान के महीने में तरावीह की नमाज के दौरान  ख़त्म-ए-कुरआन शरीफ़ (कुरआन ए पाक की मुकम्मल तिलावत) का जश्न मनाया गया।मस्जिद के खजांची मो अलीम उर्फ राजू ने बताया कि हाफिज अतिकूर रहमान निवासी वार्ड नंबर 13 देवरनिया ने इमामत करते हुए कुरआन की पूरी तिलावत की। रमजान की फजीलत पर तकरीर की। नात ऐ पाक पेश की गई।
हाफिज अतिकूर रहमान ने कहा कि रमजान सिर्फ व्यक्तिगत सुधार नहीं,बल्कि सामाजिक एकता और मानवता का पैगाम भी देता है यह महीना इंसान को सिखाता है कि जीवन में संयम,दया और जिम्मेदारी बहुत अहम है। मस्जिद कमेटी ने तरावीह की नमाज में कुरआन सुनाने वाले हाफिज अतिकूर रहमान की दस्तारबंदी करके एक लाख पांच हजार रूपये बतौर नजराना देते हुए मुबारकबाद दी।

इसके अलावा रमजान के महीने से एक दिन पहले बस्ती वालों की तरफ से एक हीरो मोटरसाइकिल भी बतौर तोहफ़ा पेश की गई थी। हालांकि (घर से मस्जिद तक आने जाने में परेशानी होती थी) सभी लोगों को होना चाहिए कि  हमेशा अपनी मस्जिद के इमाम साहब से मोहब्बत, अदब और तआवुन बनाए रखें, क्योंकि जिस मस्जिद का इमाम खुश रहता है, उस बस्ती में अल्लाह की रहमत, बरकत और खुशहाली कायम रहती है! इस मौके पर एडवोकेट शहाबत इदरीसी,वसीम मछली वाले, उबैस मछली वाले,सोहिल मछली वाले, दानिश मछली वाले,अजीम मछली वाले,बिलाल अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश:  नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर 7 गाड़ियों की भीषण भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा वेस्ट फ्यूज़न उफेरिया मॉल में खरीदारों का प्रदर्शन, बिल्डर पर अवैध वसूली के आरोप

उत्तर प्रदेश: हूटर बजाकर दौड़ी गाड़ियां, खिड़कियों व सनरूफ से बाहर झूलते लोग

उत्तर प्रदेश: इज्जतनगर में दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर, पत्नी बोली—“अब खत्म हुआ डर

उत्तर प्रदेश: नो एंट्री में घुसा ट्रक ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड को कुचला, 4 महीने बाद था रिटायरमेंट

उत्तर प्रदेश: नवाबगंज में ट्रक–डीसीएम की भीषण टक्कर, चालक केबिन में फंसा, हालत गंभीर


Featured News