-
☰
No image found.
राजस्थान: ग्राम रथ अभियान से गांव-गांव पहुंची योजनाओं की जानकारी, 20 से अधिक पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित ग्राम रथ अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को जायल, डेगाना ,
विस्तार
राजस्थान: राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित ग्राम रथ अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को जायल, डेगाना , नागौर, खींवसर व मेड़ता विधानसभा क्षेत्र की कुल 20 से अधिक ग्राम पंचायतों में ग्राम रथ पहुंचे, जहां स्थानीय ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अभियान के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभ प्राप्त करने के तरीकों के बारे में सरल भाषा में समझाया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार योजनाओं से उन्हें वास्तविक लाभ मिला है। उनकी सफलता की कहानियों ने अन्य ग्रामीणों को भी प्रेरित किया कि वे अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाएं। निर्धारित रूट के अनुसार ग्राम रथ जायल विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत छापड़ा ,तंवरा,धानणी ,राजोद व खिंयाला तथा डेगाना विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चांदारुण ,मिठडिया,गुन्दीसर व जालसु खुर्द नागौर विधानसभा की ग्राम पंचायत धुन्धवालों की ढाणी,हनुमाननगर व श्री बालाजी, खींवसर विधानसभा की ग्राम पंचायतों बिरलोका, ईशरनाडा़,कुडछी,नारवा कलां,नारवा खुर्द,खुण्डाला व नागड़ी तथा मेड़ता विधानसभा की ग्राम पंचायत छापरी कलां,कुम्पडास,ढांवा, सिरसला व दताणी में पहुंचा। ग्राम रथ के साथ लगाए गए सुझाव पेटिका में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव भी दर्ज करवाए।
गुजरात: झुलसे दो मासूमों के लिए पत्रकार बने सहारा, मानवीय मदद से मिली राहत
गुजरात: NA का जमीन घोटाला, अवैध रिसॉर्ट-निर्माण पर करी कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: पानी बना काला जहर, आदर्श बिहार सोसाइटी में स्वास्थ्य से छेडखार
बिहार: ममता बनर्जी पर तीखा हमला, विरोधियों ने फैसलों और गठबंधन राजनीति पर उठाए सवाल
बंगाल: बंगाल, असम व पुडुचेरी में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर मनाया जश्न
उत्तर प्रदेश: दुजाना–सादुल्लापुर–दादरी बाईपास मार्ग का उद्घाटन, क्षेत्र को मिली विकास की नई सौगात
