Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: चौहटन में उप परिवहन कार्यालय खोलने की मांग, विधायक आदूराम मेघवाल ने सदन में उठाया मुद्दा

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Dunger Mal Rathy , Date: 19/02/2026 12:06:40 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Dunger Mal Rathy ,
  • Date:
  • 19/02/2026 12:06:40 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: राजस्थान विधानसभा सत्र की कार्यवाही के दौरान विधानसभा कार्य प्रणाली में पर्ची पद्धति के माध्यम से चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने बुधवार को चौहटन मुख्यालय पर उप परिवहन कार्यालय खोलने, आधुनिक

विस्तार

राजस्थान: राजस्थान विधानसभा सत्र की कार्यवाही के दौरान विधानसभा कार्य प्रणाली में पर्ची पद्धति के माध्यम से चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने बुधवार को चौहटन मुख्यालय पर उप परिवहन कार्यालय खोलने, आधुनिक बस स्टैंड बनाने और चौहटन को विभिन्न शहरों एवं गांवों से आवागमन के लिए नवीन रोडवेज बसें लगवाने की मांग सदन में पुरजोर तरीके से रखी। चौहटन विधायक मेघवाल ने विधानसभा सत्र में पर्ची पद्धति के माध्यम से सीमावर्ती विधानसभा क्षेत्र चौहटन के प्रमुख व्यापारिक एवं प्रशासनिक केंद्र चौहटन और सेड़वा उपखंड मुख्यालय पर उप परिवहन कार्यालय खोले जाने की स्वीकृति अतिशीघ्र प्रदान करने की मांग सदन पटल पर रखी। साथ ही  प्रमुख व्यापारिक केंद्र सेड़वा, चौहटन, फागलिया तथा धनाऊ में आधुनिक व सुव्यवस्थित बस स्टैंड निर्माण एवं 

नवीन रोडवेज बसें सेड़वा, धनाऊ, चौहटन से जोधपुर नवीन रोडवेज बस सेवा शुरू करने, सेड़वा, धनाऊ, चौहटन से जैसलमेर नवीन रोडवेज बस सेवा शुरू करने, चौहटन से पाली नवीन रोडवेज बस सेवा शुरू करने, सेड़वा, धनाऊ, चौहटन से जयपुर (रात्रि कालीन/ सेमी डीलक्स)  नवीन रोडवेज बस सेवा शुरू करने, चौहटन, धनाऊ, सेड़वा, बाखासर से अहमदाबाद नवीन रोडवेज बस सेवा शुरू करने, चौहटन,सेड़वा, बाखासर से सूरत नवीन रोडवेज बस सेवा शुरू करने, चौहटन से दिल्ली (रात्रि कालीन)  नवीन रोडवेज बस सेवा संचालित करने की भी मांग रखी। जिससे क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था का सुधार हो सके और आमजन को सुरक्षित एवं सम्मानजनक यात्रा सुविधा प्राप्त हो।