Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डीजल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , Date: 19/02/2026 11:49:11 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Date:
  • 19/02/2026 11:49:11 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: मृदुल कच्छावा (आई.पी.एस.) पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत वांछित अपराधियो की धरपकड हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में एवं श्री आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

विस्तार

राजस्थान: मृदुल कच्छावा (आई.पी.एस.) पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत वांछित अपराधियो की धरपकड हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में एवं श्री आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर तथा श्री रामकरण सिंह वृताधिकारी मेडताशहर के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी श्री सुरेश चौधरी पु. नि. के नेतृत्व में डीजल चोरी के प्रकरण में मुलजिम प्रहलादराम पुत्र आईदानराम जाति बावरी उम्र 39 साल निवासी मोकलपुर पुलिस थाना गोटन जिला नागौर को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 29.12.2025 की रात्रि में एस.एच. 21 के पास महादेव होटल सरहद बायड़ में खडा डम्पर में से अज्ञात चोर ने 80 लीटर डीजल चोरी कर पीकअप में लेकर गया जिसके संबंध में प्रार्थी ने डीजल चोरी का प्रकरण थाना गोटन पर दर्ज करवाया था।

 उक्त प्रकरण में मुखबीर ईत्तला पर मुलजिम प्रहलादराम पुत्र आईदानराम जाति बावरी उम्र 39 साल निवासी मोकलपुर पुलिस थाना गोटन जिला नागौर को गिरफ्तार किया गया।
 प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही करते हुए डीजल चोरी के प्रकरण में आरोपी प्रहलादराम पुत्र आईदानराम जाति बावरी उम्र 39 साल निवासी मोकलपुर पुलिस थाना गोटन जिला नागौर को मुखबीरी से मिली जानकारी अनुसार सरहद मोकलपुर से दस्तयाब कर पूछताछ की जाकर मुलजिम प्रहलादराम से प्रकरण हाजा का माल मसरुका 80 लीटर डीजल बरामद किया गया। घटना में प्रयुक्त पीकअप नम्बर आरजे - 21 जीडी 0301 जब्त की गई।