-
☰
No image found.
राजस्थान: मेवाड़ महामंडलेश्वर के मुख्य आतिथ्य में पेंशनर समाज का वार्षिक अधिवेशन संपन्न
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: 09/04/2026,कपासन,मेवाड महामंडलेश्वेर् अनुज दास जी के मुख्य आतिथ्य मे पेंशनर समाज का वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया।प्रवक्ता कमल कुमार दाधीच ने बताया कि नगर की सज्जन वाटिका मे आयोजित पेंशनर समाज के वार्षिक अधिवेशन के मुख्य अतिथि अनुज दास जी रहे,अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लक्ष्मी लाल दशोरा ने की।
विस्तार
राजस्थान: 09/04/2026,कपासन,मेवाड महामंडलेश्वेर् अनुज दास जी के मुख्य आतिथ्य मे पेंशनर समाज का वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। प्रवक्ता कमल कुमार दाधीच ने बताया कि नगर की सज्जन वाटिका मे आयोजित पेंशनर समाज के वार्षिक अधिवेशन के मुख्य अतिथि अनुज दास जी रहे,अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लक्ष्मी लाल दशोरा ने की। विशिष्ट अतिथि शाखा संरक्षक चंद्र शेखर तुलछिया, सेवानिवृत पुलिस उप अधीक्षक ओम प्रकाश उपाध्याय, अखिल भारतीय यूनिवर्सिटी गैर शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष भरत व्यास, उपशाखा अध्यक्ष निम्बाहेंडा यशवंत राय कदम थे। अतिथियों ने माँ शारदे को दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।हंस दास ने सरस्वती वंदना व राष्ट्र गीत प्रस्तुत किया।शाखा अध्यक्ष रामनारायण शर्मा ने अतिथियों का शाल व उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया एवं स्वागत उदबोधन प्रस्तुत किया।कमल कुमार दाधीच ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।इस अवसर पर 80 वर्ष पूर्ण कर चुके पेंशनर एवं नवागंतुक पेंशनर का अभिनंदन किया गया। कृषि के क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य करने पर शंभु लाल भट्ट का अभिनंदन किया गया।समाज सेवा मे उल्लेखनीय कार्य करने पर समाज सेवी बलराम सोमानी का भी अभिनंदन किया।अध्यक्षीय उदबोधन मे दशोरा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा पेंशनर के परिलाभो मे कटोति के विरुद्ध देश भर मे धरने व प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिया गया। आर जी एच एस मे आ रही समस्या के बारे में भी राजस्थान सरकार को अवगत कराया गया। ओम प्रकाश उपाध्याय ने सभी पेंशनर से साइबर क्राइम से बचने की सलाह दी, यशवंत राव कदम ने सभी पेंशनर को अपने बैंक मे जी 15 फार्म प्रस्तुत करने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन प्रभु लाल टेलर ने किया। आभार उपाध्यक्ष शंभु लाल भट्ट ने व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे नन्द लाल बोहरा, राजेंद्र काबरा, हरक लाल लढा, भेरू लाल तेली, कहैया लाल सिरोया, मूल चंद कुमावत, शिव शंकर , खेम शंकर नंदवाना, शांति लाल मारवाडी, राम चंद गौड़, रोशन लाल सेठ सहित पेंशनर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से हुआ।
उत्तर प्रदेश: सर्जन ब्लैकमेलिंग मामला गरमाया, AIMM ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: टॉवर पर चढ़ी युवती, फायर टीम ने सुरक्षित बचाया
राजस्थान: जनगणना 2027 के पहले चरण का प्रशिक्षण शुरू, प्रगणकों को दिए गए निर्देश
मध्य प्रदेश: डीजे प्रतिबंध पर प्रशासन सख्त, संचालकों से संवाद कर समाधान की करी कोशिश
बिहार: केंद्रीय विद्यालय निर्माण को मिली मंजूरी, शिक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि
उत्तर प्रदेश: स्वामी प्रसाद मौर्य का अल्टीमेटम, 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की करी मांग
