-
☰
No image found.
राजस्थान: फूलियाकलां में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज—प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का प्रशिक्षण शुरू
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: राजकीय कृषि महाविद्यालय में 91 प्रगणकों-सुपरवाइजर्स को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 13 से 15 मई तक अगला चरण फूलियाकलां जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है।
विस्तार
राजस्थान: राजकीय कृषि महाविद्यालय में 91 प्रगणकों-सुपरवाइजर्स को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 13 से 15 मई तक अगला चरण फूलियाकलां जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में प्रथम व द्वितीय बैच के प्रगणकों एवं सुपरवाईजर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार से राजकीय कृषि महाविद्यालय में प्रारंभ हुआ। शिविर का आयोजन चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार रामदेव धाकड़ की अध्यक्षता में किया जा रहा है। जनगणना सेल के इंचार्ज हरिराम माली भू-अभिलेख निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 मई 2026 से शुरू हुए इस प्रशिक्षण में कुल 91 प्रगणकों एवं सुपरवाईजर्स को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनर्स राजेंद्र कुमार शर्मा, पंकज कुमार जैन, अजय कुमार चौबे एवं देवीलाल वैष्णव द्वारा जनगणना से जुड़ी तकनीकी और व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, डेटा संकलन, डिजिटल एप के उपयोग, तथा जनगणना के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है, ताकि आगामी जनगणना कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
अधिकारियों ने बताया कि तृतीय एवं चतुर्थ बैच का प्रशिक्षण 13 मई से 15 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें शेष प्रगणकों व सुपरवाइजर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा।इस प्रशिक्षण के माध्यम से जनगणना कार्य को अधिक पारदर्शी, सटीक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
