Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र पर 90वीं शिव जयंती श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 17/02/2026 10:31:12 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 17/02/2026 10:31:12 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र पर 90वीं शिव जयंती श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई। स्थानीय सेवा केंद्र, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में 90वीं शिव जयंती का पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति औ

विस्तार

राजस्थान: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र पर 90वीं शिव जयंती श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई। स्थानीय सेवा केंद्र, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में 90वीं शिव जयंती का पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बीडीएम हॉस्पिटल के पीएमओ डॉ. पुष्कर गुर्जर उपस्थित रहे तथा मुख्य वक्ता के रूप में राजयोगिनी चंद्रकला बहन जयपुर से पधारीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत करने के साथ हुआ। इसके पश्चात नन्हे-मुन्ने बालकों द्वारा सुंदर नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित सभी को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर शिव ध्वजारोहण एवं केक काटकर शिव जयंती का उत्सव मनाया गया। अंत में शिव बाबा को भोग अर्पित कर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

अपने आध्यात्मिक उद्बोधन में राजयोगिनी चंद्रकला बहन ने कहा कि मानव जीवन में काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसे पांच विकार रूपी भूत प्रवेश कर जाते हैं। जब हम इन विकारों को भगवान शिव को समर्पित कर देते हैं, तब हमारे जीवन से अज्ञान रूपी अंधकार समाप्त हो जाता है और जीवन सच्चे सुख एवं शांति से भर जाता है। यही सच्चे अर्थों में शिवरात्रि का संदेश है। मुख्य अतिथि डॉ. पुष्कर गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा जन-जन तक ईश्वरीय संदेश पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। संस्था प्रत्येक व्यक्ति को श्रेष्ठ, सदाचारी एवं पवित्र आत्मा बनाने की दिशा में कार्य कर रही है, जिससे समाज में नैतिकता और आध्यात्मिकता का नव उत्थान हो रहा है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर ऐसी आध्यात्मिक संस्थाओं से जुड़ने और अपने जीवन को सार्थक बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता जगदीश मीणा, पावटा प्रमुख, समाजसेवी एडवोकेट अशोक जी बंसल, बंशीधर गुर्जर सहित संस्था से जुड़े अनेक भाई-बहन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा एवं सकारात्मक संकल्प के साथ हुआ।