-
☰
राजस्थान: कार्यालय में जनजाति गौरव वर्ष 2025 मनाया गया
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कार्यालय में जनजाति गौरव वर्ष 2025 मनाया गया।अधिशाषी अधिकारी ललित सिंह देथा ने बताया कि पालिका परिसर में जनजाति गौरव दिवस वर्ष 2025 ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का
विस्तार
राजस्थान: कार्यालय में जनजाति गौरव वर्ष 2025 मनाया गया।अधिशाषी अधिकारी ललित सिंह देथा ने बताया कि पालिका परिसर में जनजाति गौरव दिवस वर्ष 2025 ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें वनवासी हुतात्मा बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई। जीएसएस अध्यक्ष नंदलाल टेलर द्वारा कार्यक्रम का संबोधन किया गया साथ उनकी जीवनी के बारे में बताया कि बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के उलिहातू गांव में हुआ था। वह एक भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और लोक नायक थे, जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ 'उलगुलान' आंदोलन का नेतृत्व किया, जिससे आदिवासी भूमि अधिकारों और सांस्कृतिक पहचान की रक्षा हो सके। इस अवसर पर पार्षद अशोक विजयवर्गीय,आशीष सोनी,कनिष्ठ अभियंता खेमराज सिंह गुर्जर,वरिष्ठ सहायक गोपाल सुथार,रामप्रसाद गायरी,कनिष्ठ सहायक नन्दलाल मेनारिया,सचिन सोनवाल,प्रकाश शर्मा, सहायक कर्मचारीशान्ति लाल खटीक,माधव लाल, स्वास्थ्य निरीक्षक रेखा देवी,स्वास्थ्य जमादार मुकेश कोदली,विशाल,नरेगा जेटीए रोहित शर्मा,रोजगार सहायक सुनीता शर्मा, एसबीएम एमआईएस रिया गर्ग समस्त पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।